ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी अनियंत्रित कार, कई लोग घायल – Jagran

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के उत्तर में न्यूकैसल में रग्बी फैंस की भीड़ में एक अनियंत्रित कार घुस गई, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं।
भीड़ में घुसी अनियंत्रित कार।
न्यूकैसल में रग्बी फैंस की भीड़ में कार घुसी।
हादसे में कई लोग घायल, मौके पर इलाज जारी।
पुलिस ने तुरंत कार चालक को हिरासत में लिया।
डिजिटल डेस्क, कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से उत्तर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार की सुबह न्यूकैसल नाइट्स टीम के इलाके में रग्बी फैंस की भारी भीड़ के बीच एक कार के घुस जाने से कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है। ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह न्यूकैसल नाइट्स रग्बी टीम के स्वागत और समर्थन के लिए सड़क पर भारी संख्या में फैंस इकट्ठा हुए थे। फैंस रविवार को होने वाले रग्बी लीग के फाइनल मुकाबले से पहले टीम की बस का इंतजार कर रहे थे।
सड़क पर खड़े होकर अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ा रहे लोगों के बीच अचानक एक कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। न्यूकैसल वेल्स (NSW) एम्बुलेंस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों का इलाज शुरू किया गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है। इस अचानक हुए हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई और फैंस में खौफ का माहौल है। प्रशासन इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि यह दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News