ओडिशा: पुरी के जगन्नाथ मंदिर को पांच और पवित्र शब्दों के लिए मिली ट्रेडमार्क सुरक्षा – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने पुरी मंदिर से जुड़े पांच और नामों के लिए ट्रेडमार्क सुरक्षा हासिल कर ली है, जिनमें ‘जगन्नाथ धाम’ भी शामिल है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि एसजेटीए ने 12वीं सदी के इस मंदिर की पहचान और विरासत को बचाने की कोशिशों में “एक अहम उपलब्धि” हासिल की है। इसमें कहा गया है कि ट्रेड मार्क्स रजिस्ट्री द्वारा जांच के दूसरे दौर के बाद, आने वाले ट्रेड मार्क्स जर्नल में प्रकाशन के लिए पांच और ट्रेडमार्क आवेदन स्वीकार किए गए हैं। ये शब्द हैं ‘जगन्नाथ धाम’, ‘श्रीक्षेत्र’, ‘महाप्रसाद’, ‘नीलचक्र’ और ‘कोइली वैकुंठ’।
मंदिर कार्यालय ने एक बयान में कहा, “ये पंजीकरण महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पवित्र परंपराओं से जुड़े नामों और पहचान की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, साथ ही ये उनके गलत इस्तेमाल और बिना इजाजत वाणिज्यिक इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा को भी मजबूत करते हैं।”
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News