कंपनी के मालिक ने खरीदे 18.52 लाख शेयर, ₹276 पर आया भाव, कल फोकस में रहेंगे शेयर – Hindustan

Honasa Consumer Share: FMCG सेक्टर की जानी-मानी कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (जो मामाअर्थ, द डर्मा कंपनी और एक्वालॉजिका जैसे ब्रांड्स की मालिक है) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कंपनी के प्रमोटर और को-फाउंडर वरुण अलाघ ने कंपनी में अपना भरोसा और मजबूत करते हुए शेयर बाजार में बड़ा निवेश किया है। सोमवार, 29 दिसंबर को वरुण अलाघ ने ब्लॉक डील के जरिए 18.52 लाख शेयर खरीदे, जिसकी जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी।
रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, वरुण अलाघ ने ये शेयर ₹270 प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे हैं। इस पूरे सौदे की कुल वैल्यू करीब ₹50 करोड़ बताई जा रही है। इस खरीदारी के बाद कंपनी में वरुण अलाघ की हिस्सेदारी बढ़कर 10.56 करोड़ शेयर हो गई है, जो अब कंपनी की कुल इक्विटी का 32.45 फीसदी है। वहीं, अगर पूरे प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की बात करें तो उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 35.54 फीसदी हो गई है। बाजार के जानकारों का मानना है कि प्रमोटर द्वारा शेयर खरीदना कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे का संकेत माना जाता है।
अगर कंपनी के हालिया नतीजों की बात करें तो होनासा कंज्यूमर लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में शानदार वापसी की है। कंपनी ने इस तिमाही में ₹39.2 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹18.5 करोड़ का नुकसान हुआ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.5 फीसदी बढ़कर ₹538 करोड़ पहुंच गया है। कंपनी का कहना है कि अगर फ्लिपकार्ट से जुड़े रेवेन्यू एडजस्टमेंट को हटा दिया जाए, तो ग्रोथ करीब 22.5 फीसदी होती।
शेयर बाजार में भी इस खबर का असर देखने को मिला। सोमवार को BSE पर होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयर ₹7.75 की तेजी के साथ ₹276.20 पर बंद हुए, यानी करीब 2.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, इसके बावजूद शेयर अभी भी अपने IPO प्राइस ₹324 से नीचे ट्रेड कर रहा है। प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ने और तिमाही नतीजों में सुधार के बाद निवेशकों की नजर अब आने वाले महीनों में कंपनी के प्रदर्शन पर टिकी हुई है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News