कई एफटीए पर बातचीत फिलहाल ठप – Live Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण इजराइल और छह सदस्यीय खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अभी कुछ समय के लिए रुकी हुई है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि चिली, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले एसएसीयू समूह, रूस के नेतृत्व वाले यूरेशिया ब्लॉक और मर्कोसुर के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने एथेंस में इंडिया-यूनान व्यापार मंच में अपने संबोधन में कहा कि कनाडा के साथ बातचीत ‘काफी आगे’ बढ़ चुकी है। मंत्री अभी सरकारी यात्रा पर एथेंस में हैं।
उन्होंने कहा, ‘हम अभी बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, इजराइल और छह देशों वाले जीसीसी ब्लॉक के साथ बातचीत कुछ समय के लिए रुकी हुई है, लेकिन चिली, मेक्सिको, एसएसीयू (दक्षिण अफ्रीका सीमा शुल्क संघ), यूरेशिया ब्लॉक और मर्कोसुर (दक्षिणी साझा बाजार) के साथ विस्तारित पीटीए (तरजीही व्यापार समझौते) पर सक्रिय रूप से बातचीत जारी है।’ मर्कोसुर ब्लॉक के सदस्य देश ब्राजील, अर्जेंटीना, उरुग्वे और पैराग्वे हैं। यूरेशियाई आर्थिक संघ (ईएईयू) में रूस, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाकिस्तान और किर्गिस्तान शामिल हैं।
एसएसीयू के सदस्य देश दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, लेसोथो और एस्वातिनी हैं। जीसीसी खाड़ी क्षेत्र के छह देशों का एक संघ है। इसके सदस्य देश सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News