भजन गायक अनूप जलोटा और गायिका जसलीन मथारू ने सितंबर 2018 में बिग बॉस 12 में बतौर कपल एंट्री ली थी. दोनों की उम्र में 37 साल का फासला था.
बिग बॉस के मंच से जसलीन ने कहा कि वो अनूप जलोट की शिष्य हैं और दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं. इस खुलासे ने अनूप जलोटा के फैन्स के बीच हलचल मचा दी थी.
अब भजन सम्राट ने सालों पुराने विवाद पर फिर बात की है. द निधी शो में उन्होंने कहा कि मैंने जसलीन को कहा कि ये क्या किया तुमने. ऐसा क्यों कहा कि हमारा अफेयर चल रहा है.
जसलीन ने कहा कि इसी से कंट्रोवर्सी होती है. मैं आपको बता दूं कि बिग बॉस पूरा स्क्रिप्टेड होता है. हमें तो पूरा ड्रामा दिया गया था. मुझे हारमोनियम बजाकर उसे गुलाब देना था.
अनूप जलोटा ने कहा कि जिस दिन मैं बाहर आया. सुबह 4 बजे मैं अपनी मां के पास गया. मेरी मां ने पूछा कि ये जसलीन कौन है. क्योंकि हमारे यहां कोई उसे जानता नहीं था. मैंने अपनी मां को कहा कि आज ही सब ठीक कर देता हूं.
भजन सम्राट ने कहा कि मैंने मीडिया को बुलाया. जसलीन के पिता को भी बुलाया. मैंने कहा कि हम दोनों मिलकर उसका कन्यादान करेंगे. बात यहीं खत्म.
‘किसी ने हमें ना रेस्टोरेंट में देखा. ना ही बाहर घूमते देखा. तो लोगों को समझ आ गया कि बात तो सही है. नहीं तो कहीं तो देखते.’
All Photos: Facebook/bhajanmaestro