हल्द्वानी/कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक के ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिलेभर के 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तीन खिताब हल्द्वानी ने अपने नाम किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रीना काम्बोज एवं जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-12 बालक वर्ग में हल्द्वानी विजेता एवं कोटाबाग उपविजेता, अंडर-14 बालिका में धारी ने प्रथम और कोटाबाग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक में हल्द्वानी विजेता व कोटाबाग उपविजेता व बालिका वर्ग में हल्द्वानी व रामनगर विजेता-उपविजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में हल्द्वानी प्रथम एवं धारी द्वितीय, बालिका वर्ग में रामगढ़ प्रथम और ओखलकांडा की टीम द्वितीय रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play