रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें महासभा की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई। 11 मई को प्रदीप बत्रा के देहरादून स्थित आवास पर आयोजित बैठक में महासभा के पुनर्गठन के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद विभिन्न दौर की बैठकों और विचार-विमर्श के उपरांत नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। मंगलवार को नई कार्यकारिणी में हरिद्वार के करण मल्होत्रा को अध्यक्ष, रुद्रपुर के राजकुमार फुटेला को महासचिव, देहरादून के पंकज मैसोन को गढ़वाल अध्यक्ष, रुद्रपुर के हरीश जल्होत्रा को कुमाऊं अध्यक्ष, कोटद्वार के अनिल भोला एवं गदरपुर के राजेश डाबर को उपाध्यक्ष, देहरादून के पीएस कोचर को कोषाध्यक्ष, रुड़की के संजय अरोरा और काशीपुर के मुकेश चावला को सचिव और बलदेव पराशर को देहरादून महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसकी औपचारिक घोषणा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने की। नवगठित महासभा के पदाधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने पंजाबी संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव घई को समाज के प्रति उनकी सेवाओं के लिए पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पंजाबी समाज से एकजुट रहकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि महासभा के पुनर्गठन के लंबे समय से चल रहे प्रयास आज सफल हुए हैं। उन्होंने प्रदेश और देश के विकास में पंजाबी समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए इसे सेवा और समर्पण की परंपरा बताया। कार्यक्रम में दर्जाधारी दिनेश मानसेरा, मंजीत सिंह राजू, काशीपुर मेयर दीपक बाली, सुरेंद्र सिंह नामधारी, सुभाष सरीन, दीपक अरोरा, प्रमोद जोहार, डीएस मान और राजीव सच्चर आदि वक्ताओं ने समाज की एकता और पंजाबी संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन राहुल बाठला ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play