करोड़ों में अक्षय कुमार की कमाई, पर 4500 रुपये के लिए नौकरी कर रहा बेटा, गांव में रहकर करता है ये काम – AajTak

Feedback
बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार हॉरर कमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. अपने सालों के करियर में अक्षय कई अलग तरह की फिल्में और अलग किरदार निभा चुके हैं. 
 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
मगर अक्षय के 23 साल के बेटे आरव को एक्टिंग में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है. अक्षय ने बताया कि उनके बेटे एक्टिंग में नहीं, बल्कि फैशन वर्ल्ड में नाम कमाना चाहते हैं. 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
हाल ही में एक पॉडकास्ट में अक्षय कुमार ने अपने बेटे के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनके बेटे आरव भी उन्हीं की तरह काफी डिसिप्लिन रूटीन फॉलो करते हैं और अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं. 
 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
बेटे आरव के बारे में अक्षय बोले- हम दोनों एक जैसे हैं. उसे भी सेहत का बहुत ख्याल है और मुझे भी. वो हाईट में लंबा है और अपने काम को लेकर काफी फोकस्ड है. 
 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
‘उसे मेहनत से काम करना पसंद है, लेकिन उसका फिल्मों में जाने का कोई इरादा नहीं है. वो फैशन की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहता है.’
 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
अक्षय कुमार ने बताया कि आरव फैशन में अपना करियर बना रहे हैं और वो भी 4500 रुपये की नौकरी कर रहे हैं. ‘खिलाड़ी कुमार’ ने आगे कहा- वो बेचारा आज भी 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है.
 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
‘अच्छी बात है, क्यों नहीं? वो गांवों में जाता है और वहां जाकर फैशन, अलग-अलग तरह के प्रिंट और बाकी चीजें सीख रहा है. मैं उसे ज्यादा लेक्चर नहीं देता, बस मैंने उससे यह कहा है कि किसी को नुकसान मत पहुंचाना.’ 
 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी रचाई थी. शादी के बाद 2002 में कपल ने बेटे आरव का वेलकम किया था. 15 साल की उम्र में आरव पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे. आरव अब फैशन वर्ल्ड में कदम जमा रहे हैं. 
 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
आरव अपने गुड लुक्स की वजह से चर्चा में रहते हैं. उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. आरव पॉपुलर स्टारकिड्स में गिने जाते हैं. 
 
(Photos: Instagram @akshaykumar)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News