कर्क राशिफल 16 अप्रैल: पैसों के मामले में आंख मूंदकर ना करें भरोसा, पढ़ें आज का कर्क राशिफल – Hindustan Hindi News

Cancer Horoscope Today 16 April 2026 Aaj Ka Kark Rashifal, कर्क राशिफल 16 अप्रैल: आज के दिन कर्क राशि वालों को ऐसी जिम्मेदारी महसूस हो सकती है कि अब चीजें ज्यादा देर तक नहीं टाली जा सकती हैं। ये बात आपकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर परिवार या फिर किसी दूसरे फैसले से जुड़ी लग सकती है। आज हो सकताहै कि किसी बात का प्रेशर महसूस हो। हालांकि इस चीज से आपको इतना तो समझ आने लगेगा कि किस ओर फैसला लेना ज्यादा जरूरी है। बस इतना समझ लीजिए कि जो चीज आपको पहले मुश्किल वाली लग रही थी वो अब आपसे थोड़ा धैर्य मांग रही है। हर एक चीज को ध्यान से देखें। आज के दिन आप हर चीज को थोड़ा अलग तरीके से संभालने की कोशिश करें। किसी भी चीज को लेकर ओवरथिंकिंग कम करें। शाम तक स्थिति थोड़ी बेहतर होगी।
आज आप मन की बात को साफ-साफ शब्द में कहने की कोशिश करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो सिर्फ इशारों-इशारों में सब कुछ समझ जाने या आने की उम्मीद ना रखें। ये चीज रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती है। अगर आज आप पार्टनर को एक छोटा सा मैसेज कर देंगे तो इसका असर बहुत ज्यादा होगा। अगर आपके मन में किसी भी बात को लेकर कोई उलझन है तो चुप ना रहें, उसे शेयर जरूर करें। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको दिखावे वाले इंसान की बजाए कोई अच्छा सिंपल इंसान पसंद आ सकता है। एक ऐसा इंसान जिसके साथ सब कुछ आसान होगा। आज आप उलझन से ज्यादा सच्चाई की ओर जाना पसंद करेंगे।
आज आपको कोई छोटा सा मौका भी बड़ा फायदा दे सकता है। कोई जवाब, मीटिंग या सही समय पर किया गया काम आपको एहसास दिला देगा कि मेहनत को सही जगह पर कैसे लगाना है। आज इस बात की जल्दबाजी ना करें कि खुद को साबित करना है। जल्दबाजी से अच्छा है कि बेहतर काम किया जाए। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा जाएगा। आज कोई नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। अगर आपको लग रहा है कि पहले पूरी तरह तैयार होकर कोई काम करना है तो आपकी चीजों में रुकावट आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सही समय पर किया गया काम ज्यादा असर करेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो आगे फायदा होगा।
आज आपको घर या परिवार से जुड़े खर्चों पर साफ नजर रखने की जरूरत है। कोई पेमेंट या रुका हुआ खर्च सही जानकारी मिलने पर आसान लग सकता है। जो बात काफी समय से रुकी थी आज उसमें राहत मिल सकती है। पैसों को लेकर क्लैरिटी रहेगी तो चीजें आसान होंगी। अगर आज आपको परिवार से जुड़े पैसों का है तो किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। सेम नियम आपके लिए शेयर मार्केट से जुड़े फैसलों पर भी लागू होती है। जो चीज या बात आपको आसान लग रही है, उसे एक बार अच्छे से चेक कर लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान देगा। धैर्य से फैसला करें।
आज आपका शरीर थोड़ा आराम मांग सकता है। आपके अंदर का तनाव और थकान आज आपको क्लियर दिखेगा। कम एनर्जी, डाइजेशन में बदलाव या फिर सुस्ती जैसी फीलिंग आएगी। जरूरी नहीं कि आपको कोई बड़ी दिक्कत हो लेकिन ज्यादा सोचने से शरीर भारी लग सकता है। आज अपना रूटीन हल्का ही रखें। समय पर खाना खाएं। शाम को ज्यादा काम ना करें। बात करने का तरीका भी शांत रखें और खासकर जब काम या परिवार की बात मन पर असर डाल रही हो। छोटा सा ब्रेक लें। हल्की बातचीत या थोड़ा आराम आपको बेहतर महसूस कराएगा। जब मन पर प्रेशर कम होगा तो आप अच्छा महसूस करेंगे।
आपको आज जो मौका सही और आसान लगे बस उसी पर भरोसा करें। प्रेशर में आकर फैसला ना लें। आपको समझना होगा कि शांत मन से लिया गया फैसला या फिर सही कदम आपको आगे ले जाएगा।
लकी नंबर: 2
लकी रंग: सफेद
इशिता कोटिया
(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)
ईमेल: healingwithishita@gmail.com
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News