Aaj ka Kark Rashifal Cancer Horoscope Today 18 April 2026, कर्क राशिफल 18 अप्रैल: आज आपको महसूस हो सकता है कि जिस चीज पर पहले ध्यान नहीं दिया गया है, अब उसका असर दूसरी चीजों पर पड़ रहा है। आज अंदर ही अंदर खालीपन सा महसूस हो सकता है। हो सकता है कि कोई पुरानी बात हो जिस पर आपने ध्यान नहीं दिया था लेकिन अब उसे नजरअंदाज करना मुश्किल लग सकता है। आज का दिन आपको यह समझाने में मदद करेगा कि जिस बात को ध्यान देने की जरूरत है, उसे प्रियॉरिटी देना जरूरी है। जरूरी बातों को छोड़ने की बजाय उन्हें सही तरीके से संभालेंगे तो सब कुछ अपने आप सही होता चला जाएगा।
आज ऐसा हो सकता है कि पार्टनर बिना बोले की गई परवाह को समझ ना पाए। अगर आप रिश्ते में हैं तो किसी एक व्यक्ति को लग सकता है कि प्यार तो है और वो दिख भी रहा है। वहीं दूसरे को लग सकता है कि हर एक चीज को खुलकर जताने की जरूरत है। ऐसे में रिश्ते में दूरी महसूस हो सकती है। हालांकि प्यार कम नहीं हुआ है। बस जताने का तरीका अलग-अलग हो सकता है और ये चीज आपको समझनी होगी। अगर आप सिंगल हैं तो आज ज्यादा दिखावा आपको अपनी ओर नहीं खींचेगा। कोई ऐसा व्यक्ति ध्यान खींच सकता है जो सच्चा लगे और शांत हो। ऐसे व्यक्ति पर आप आसानी से भरोसा भी कर पाएंगे। आज वही लोग ज्यादा अच्छे लगेंगे जिनके साथ मन को सुकून मिले।
आज हो सकता है कि काम में ध्यान भटक जाए क्योंकि दिमाग किसी पर्सनल बात में उलझा रह सकता है। ऐसे में आज आपको आसान काम भी थोड़े से मुश्किल लग सकते हैं। काम ज्यादा होना दिक्कत नहीं है लेकिन मन की उलझन हर चीज पर असर डालती है। की बजाय मन का उलझा होना ज्यादा असर डाल सकता है। काम बेहतर तभी लगेगा जब मन की उलझन दूर होगी। आज कोई जरूरी काम पूरा कर लें। काम शुरू करने से पहले अपने प्रियॉरिटी की एक लिस्ट बना लें। बिजनेस करने वालों को एक-एक काम पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद रहेगा बजाय सब कुछ एक साथ संभालने के। स्टूडेंट भी अगर एक विषय ठीक से खत्म करें, तो बेहतर महसूस करेंगे।
परिवार से जुड़ी किसी चीज पर खर्चा होगा और ये जरूरी लग सकता है। वैसे ऐसा हो सकता है कि आप ये खर्चा इसलिए भी करना चाहें कि मन को थोड़ा अच्छा लगे और इससे सुकून मिले। हालांकि हर खर्चा जरूरी नहीं है। आपको बस फर्क समझना है कि आप जरूरत के लिए खर्च कर रहे हैं या फिर मन को अच्छा फील करवाने के लिए। पैसे का मैनेजमेंट सही रखें। जरूरी खर्चों पर ध्यान दें। घर, बिल या जरूरी चीजों पर होने वाले खर्चे को प्रियॉरिटी देंगे तो सही होगा। अगर सेविंग, निवेश या शेयर बाजार से जुड़ा फैसला लेना है तो सोच-समझकर फैसला लें। हो सकता है कि जल्दबाजी में लिया फैसला बाद में सही ना लगे।
आज आसपास का माहौल ऐसा होगा कि आपकी एनर्जी जल्दी खत्म हो सकती है। तनाव भी महसूस होगा। आपको भारीपन महसूस हो सकता है। धैर्य की भी कमी होगी। पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों को नींद में कुछ बदलाव सा महसूस होगा। कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। बस आपको आराम की जरूरत है। ऐसे में हेक्टिक शेड्यूल के बीच में थोड़ा-थोड़ा आराम जरूर करें। आज खुद को ज्यादा मजबूर ना करें। धीरे चलें। समय पर खाना खाने की पूरी कोशिश करें। आसपास माहौल शांत होगा तो आपको अच्छा लगेगा। इससे तनाव भी कम होगा। शांत तरीके से की गई बातचीत आपको अच्छा महसूस करवा सकती है।
कर्क राशि वालों के लिए यही सलाह है कि जिस बात जरूरत है उसे समय रहते ही समझ लें। ऐसा नहीं करेंगे तो ये चीज बाद में परेशानी बन सकती है। आज शांत तरीके से हर चीज को संभालने की कोशिश करें।
कर्क राशि का लकी नंबर: 6
कर्क राशि का लकी कलर: आइवरी
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play