Today Cancer Horoscope Aaj ka Kark Rashifal 23 April 2026, कर्क राशिफल 2 अप्रैल: आज आपको ऐसा लग सकता है कि आप दूसरों की परेशानियों को अपने ही कंधे पर ले लेते हैं। आप लोगों की केयर दिल से करते हैं लेकिन हर चीज अपने ऊपर लेना जरूरी नहीं है। आपका काम ये समझना है कि कहां पर आपको लोगों का साथ देना है और कहां पर बाउंड्री की जरूरत है। आज हो सकता है कि घर-परिवार से जुड़ी कोई चीज आपको परेशान करे। हालांकि इन चीजों से डरने की या इन्हें टालने की जरूरत नहीं है। समय रहते शांति से हर चीज संभालने की कोशिश करें। शांत मन से आप सब कर ले जाएंगे।
प्यार में सबसे जरूरी होता है सुकून और भरोसा। अगर आप रिश्ते में हैं और आपको चीजों का बैलेंस गड़बड़ लग रहा है तो ध्यान दें। आज ऐसा महसूस हो सकता है कि आप अपनी ओर से ज्यादा कर रहे हैं लेकिन सामने से चीजें उतनी नहीं हो रही हैं जितना होना चाहिए। ऐसे में आज खुलकर बात करने की जरूरत है। याद रखें कि ये चीज रिश्ते को मजबूत ही बनाती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं तो आज कन्फ्यूज होने वाले लोगों की बजाए उन लोगों की ओर आकर्षित होंगे जो सुकून देते हैं और स्टेबिलिटी दें। जो लोग रिश्ते में उन्हें ये देखना है कि दोनों ओर से हर जिम्मेदारी निभाई जा रही है या नहीं?
ऑफिस में आज कोई ऐसी सेंसेटिव बात हो सकती है, जिसे आपको समझदारी से संभालना पड़ेगा। इस बात का ध्यान रखें कि हर किसी की जिम्मेदारी उठाना आपका काम नहीं है। ऐसे में सिर्फ जरूरी काम को ही प्रियॉरिटी दें। दूसरों की टेंशन खुद अपने ऊपर ना लें। आप दूसरों की मदद दिल खोलकर करें लेकिन हर टेंशन को अपने ऊपर लेने से आप खुद का काम ठीक से नहीं कर पाएंगे। बिजनेस से जुड़े लोग आज क्लाइंट्स से क्लैरिटी के साथ हर बात करें। वहीं स्टूडेंट्स आज शांत माहौल में पढ़ेंगे तो अच्छा होगा।
आज घर या परिवार के लिए खर्च करने का मन हो सकता है लेकिन बिना सोचे-समझे कसी भी चीज के लिए हां बोलने की जरूरत नहीं है। आज आपको समझने की जरूर है कि हर खर्च जरूरी नहीं होता है। अगर पैसा किसी के साथ शेयर करना है या किसी के साथ जुड़ा हुआ है, तो क्लैरिटी के साथ बात करें कि क्या सही है। अगर आप खर्चा सही तरीके से करेंगे तो इससे आपको आगे फायदा होगा। अगर सेविंग, इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग की बात है तो हड़बड़ी में आकर गलत फैसला ना लें। चीजों पर गौर करके ही आगे कदम बढ़ाएं।
आज के दिन इमोशनल स्ट्रेस आपके शरीर पर गहरा असर डाल सकता है। हो सकता है कि आज आपको भारीपन सा महसूस हो। दिन में थकान सी होगी या फिर पेट संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है। आज गर्म खाना खाएं। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। जरूर लगे तो आराम करें। अपनी फीलिंग्स को आज ना दबाएं बल्कि चीजों को समझने की कोशिश करें। आज ज्यादा काम करने से ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को आराम दें और किसी भी बात का प्रेशर खुद पर ना डालें। आज शाम में बाहर टहलने भी निकल सकते हैं। इससे मन शांत रहेगा। रात में जल्दी सोने की कोशिश करें।
कर्क राशि के जातक आज दिल से हर चीज करें। दिल से किसी की केयर करें। बस इतना ध्यान रखें कि हर एक चीज की सीमा होनी जरूरी है। किसी भी चीज में इतना ना इन्वॉल्व हों कि आप खुद ही नजरअंदाज करने लगें।
कर्क राशि लकी नंबर: 2
कर्क राशि का लकी रंग: पर्ल (हल्का सफेद)
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play