कर्नाटक: डीके शिवकुमार का CM बनना तय, सिद्धारमैया के प्रस्ताव पर चुने गए विधायक दल के नेता – AajTak

Feedback
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है. पार्टी ने अपना नया मुख्यमंत्री चुन लिया है. डी.के. शिवकुमार, जो अब तक डिप्टी सीएम थे, अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. उनकी शपथ 3 जून को होगी.
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है. पहले सिद्धारमैया मुख्यमंत्री थे. लेकिन पार्टी के अंदर काफी समय से चर्चा चल रही थी कि सत्ता में बदलाव होगा. आखिरकार वो वक्त आ गया.
सिद्धारमैया ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. अगले दिन यानी शुक्रवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया और पूरी मंत्रिपरिषद को भंग कर दिया. यानी पूरी सरकार खत्म हो गई और नई सरकार बनाने की तैयारी शुरू हुई.
शनिवार को क्या हुआ?
शनिवार को बेंगलुरु के विधान सौध में कांग्रेस विधायक दल यानी CLP की बैठक हुई. इस बैठक की देखरेख AICC के दो बड़े नेताओं ने की. के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु पहुंचे और पूरी प्रक्रिया को संभाला.
बैठक में तीन काम हुए
पहला काम – सभी विधायकों ने मिलकर एक प्रस्ताव पास किया. इसमें यह तय किया गया कि नए नेता का फैसला कांग्रेस की केंद्रीय लीडरशिप करेगी. यह प्रस्ताव सिद्धारमैया ने रखा, डॉ. परमेश्वर ने इसका समर्थन किया और सभी विधायकों ने हाथ उठाकर इसे पास कर दिया.
दूसरा काम – इसके बाद सिद्धारमैया ने खुद डी.के. शिवकुमार का नाम नए CLP नेता के तौर पर पेश किया. डॉ. परमेश्वर ने फिर से समर्थन किया. और सभी विधायकों ने एक आवाज में डी.के. शिवकुमार को नया नेता चुन लिया.
तीसरा काम – डी.के. शिवकुमार ने एक प्रस्ताव रखकर सिद्धारमैया का शुक्रिया अदा किया.
यह भी पढ़ें: सिद्धारमैया के बेटे से प्रियांक खड़गे तक… डीके शिवकुमार की कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री, 15 नामों की लिस्ट आई सामने
एक बार बैठक बीच में रुकी भी
बैठक के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब सिद्धारमैया, वेणुगोपाल और सुरजेवाला अलग कमरे में चले गए और आपस में बात की. इसके बाद बैठक फिर शुरू हुई और शिवकुमार के नाम पर मुहर लग गई.
सिद्धारमैया ने क्या कहा?
सिद्धारमैया ने बैठक में साफ कहा कि मेरे इस्तीफे के बाद पार्टी को नया नेता चुनना था, इसीलिए यह बैठक बुलाई गई. अब तक डी.के. शिवकुमार डिप्टी सीएम थे, अब वो पार्टी के फ्लोर लीडर चुने गए हैं.
पार्टी ने सिद्धारमैया का शुक्रिया किस अंदाज में किया?
शनिवार को पास हुए एक प्रस्ताव में कांग्रेस विधायक दल ने सिद्धारमैया की तारीफ की. पार्टी ने कहा कि उन्होंने 2013 से 2018 और फिर 2023 से 2026 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शानदार काम किया. इसके अलावा वो दो बार विपक्ष के नेता भी रहे. पार्टी ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए उनकी लगन, काम करने का तरीका और पार्टी के प्रति उनकी वफादारी हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए मिसाल है. पार्टी ने यह भी कहा कि आगे भी कर्नाटक सरकार उनके मार्गदर्शन से फायदा उठाती रहेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News