Kal Ka Mausam: कई दिनों की प्रचंड गर्मी और भीषण लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब आंधी-बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने नवीनतम मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि कल यानी शुक्रवार 29 मई को देश के बड़े हिस्से में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आने वाला है। IMD के मुताबिक 29 मई को उत्तर-पश्चिम भारत के निवासियों को भीषण लू (Heatwave) से बड़ी राहत मिलने की संभावना है, जबकि मॉनसून की सक्रियता और आंधी-तूफान की गतिविधियों में तेजी आएगी।
IMD ने कहा है कि 29 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में गरज के साथ आंधी आएगी और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कुल 15 राज्यों में आंधी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान हवा की स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कुछ राज्यों में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 29 मई को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
हालाँकि, IMD ने कहा है कि 29 मई को पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का असर रहेगा। IMD ने ये भी कहा है कि 29 मई से 31 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आने का अनुमान है। इसी तरह, मध्य भारत, पूर्वी भारत और गुजरात में भी तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने क्षेत्रवार अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 29 मई को आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 80-90 किमी प्रति घंटे से 100 किमी/घंटा तक की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की भी प्रबल संभावना है। हालांकि, IMD ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
IMD कहा है कि बिहार में 29 मई को 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के पूर्वानिमान में कहा गया है कि केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा जारी रहेगी। IMD ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक भारी वर्षा का अनुमान जताया है।
IMD ने कहा है कि 29 मई को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ आंधी (50-60 किमी प्रति घंटा) और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर का विशेष पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि 29 मई को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। दोपहर के बाद भी हल्की बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी कम होगा।
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। 27 मई को मॉनसून अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप, और बंगाल की खाड़ी के मध्य एवं उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान मॉनसून के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं। 28 मई तक मॉनसून की उत्तरी सीमा कई अक्षांशों को पार कर चुकी है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।
अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play