11 मई 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल को हिम्मत, ऊर्जा, आत्मविश्वास और काम करने की ताकत का ग्रह माना जाता है। जब मंगल राशि बदलते हैं तो उसका असर लोगों के काम, फैसलों और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी देखने को मिलता है। इस बार मंगल 21 जून तक मेष राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन सकारात्मक होता है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इस दौरान रूचक राजयोग और विपरीत राजयोग का असर भी रहेगा। माना जाता है कि ऐसे योग कई लोगों के रुके कामों में राहत और आगे बढ़ने के मौके दे सकते हैं।
मेष राशि वालों के लिए यह समय पहले से बेहतर रह सकता है। लंबे समय से जो काम रुके हुए थे, उनमें धीरे-धीरे गति आने के संकेत हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में भी कुछ नया शुरू करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। हालांकि जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी होगा।
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर फायदा देने वाला माना जा रहा है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी और कारोबार में बाहर के लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। कुछ लोगों को नई डील मिलने की संभावना है। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन कमाई के रास्ते भी खुलते नजर आएंगे।
कन्या राशि वालों को इस दौरान राहत महसूस हो सकती है। लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में जाती दिखेंगी। परिवार के साथ रिश्ते पहले से बेहतर महसूस हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी कुछ पुरानी परेशानियों में भी आराम मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला रह सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम करने का मन पहले से ज्यादा रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play