कवाई थाना क्षेत्र के कोहनी गांव में सुबह व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। 40 साल के धनराज आम रास्ते में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद परिजन धनराज को तुरंत सीएचसी कवाई ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कवाई पुलिस ने घटना का मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों और ग्रामीणों की मांग पर पुलिस प्रशासन ने परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.