भागलपुर, वरीय संवाददाता भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर में बीटेक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-27) का सत्रारंभ बुधवार को हो गया। संस्थान में कुल 365 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। इसमें 330 छात्र और 35 छात्रा शामिल है। सबसे बड़ी बात ट्रिपल आईटी में इस सत्र में मिनी भारत की झलक दिखेगी, जहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक के विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। इससे अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, भाषा जानने का मौका एक दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को मिलेगा。
संस्थान में सबसे ज्यादा बिहार के 102 विद्यार्थियां का नामांकन हुआ है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के 92, राजस्थान के 44, आंध्र प्रदेश के 20 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 14, उत्तराखंड के पांच, असम, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक के दो-दो, दिल्ली एवं तमिलनाडु के तीन-तीन, गुजरात के एक, हरियाणा के 14, झारखंड एवं महाराष्ट्र के नौ-नौ, मध्य प्रदेश के 12, ओडिसा के सात और तेलांगना के 18 विद्यार्थियों का नामांकन ट्रिपल आईटी भागलपुर में हुआ है।
संस्थान के कुलसचिव डॉ. धीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को एक दूसरे की संस्कृति और जीवनशैली समझने का मौका मिलेगा। परिसर में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता सहज रूप से दिखाई देगी। अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि के बावजूद आपसी संवाद विद्यार्थियों में सहयोग, सहिष्णुता और भाईचारे की भावना को मजबूत करेगा। संस्थान में समय-समय पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम इस विविधता को और बेहतर मंच दे सकते हैं। विद्यार्थी अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य, कला, खान-पान और परंपराओं से अपने साथियों को परिचित करा सकते हैं।
कोट :
विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों का एक साथ रहना और पढ़ना उनके व्यक्तित्व विकास में भी काफी सहायक होता है। भविष्य में जब ये विद्यार्थी देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेंगे, तो अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए उपयोगी साबित होगा।
प्रो. मधुसूदन सिंह, निदेशक ट्रिपल आईटी भागलपुर
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play