'कहीं ऐसा ना हो मुझे दोबारा आंदोलन करना पड़े', बाबा रामदेव बोले- सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला – AajTak

Feedback
योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों में कथित घोटालों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में बड़े स्तर पर गड़बड़ी होती है और अपने जाति, वर्ग, संगठन के लोगों को फायदा पहुंचाकर दूसरों को बाहर कर दिया जाता है.
80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू के दौरान रिश्वत और सिफारिश की शिकायतें सामने आती हैं. उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया.
उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करना पड़ सकता है. हालांकि, उन्होंने साफ कहा है कि वे अराजकता या आंदोलन के समर्थक नहीं हैं, लेकिन देश में हो रही गड़बड़ियों को ठीक करना जरूरी है. 
बाबा रामदेव का कहना है कि देश में चारों तरफ हंगामा है. उन्होंने कहा, ‘स्कूल, कॉलेजों से बच्चें शिकायत कर रहे हैं कि बिजली-पानी नहीं है, किताबें नहीं है. अगर पेपर पास कर लिया तो 10वीं 12वीं के नंबर कहीं नहीं जुड़ते. प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए चयन होता है. सरकारी नौकरी में इंटरव्यू के दौरान 90-99% घोटाला होता है. अपने संगठन, जाति, वर्ग के लोगों को रखते हैं और बाकी को बाहर कर देते हैं. यह न्याय के खिलाफ है. इंटरव्यू में पैसे लेकर, रिश्वत लेकर भर्ती होती है. अगर नहीं सुधरे तो देश में आंदोलन होगा. मैं आंदोलन, अराजकता का समर्थक नहीं हूं लेकिन देश में घपला बहुत है. इसे ठीक कर लें नहीं तो ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को आंदोलन करना पड़ जाए.’
यह भी पढ़ें: कांवड़ियों से बाबा रामदेव की अपील… शराब, सिगरेट, गुटखा, हुक्का, भांग-गांजा से रहें दूर 
बाबा रामदेव ने राजनेताओं से भी आपस में लड़ने की बजाय देशहित में साथ काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि राजनेताओं को आपस में लड़ना नहीं चाहिए. लड़ने के लिए पाकिस्तान, विदेशी ताकतें हैं, आपस में नहीं लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि घृणा ठीक नहीं है. देश में जो अच्छा हो रहा है उसकी सराहना भी करनी चाहिए. बाबा रामदेव का कहना है कि एक दूसरे से नफरत नहीं करनी चाहिए. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News