बदायूं में कांग्रेस ने वोटर लिस्ट का सत्यापन शुरू कर दिया है। यह फैसला पीलीभीत मॉडल सामने आने के बाद लिया गया है। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार सत्यापन होगा। शनिवार को जिलाध्यक्ष अजीत यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसकी रणनीति बनी।
कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारी भी कर रही है। यह रैली वोट चोरी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगी। बदायूं से सैकड़ों कांग्रेसी इसमें शामिल होंगे।
इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की जाएगी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.