सावन के तीसरे सोमवार के साथ ही आज नाग पंचमी को लेकर भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर के शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। आज सावन सोमवार के साथ नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व होने के चलते हैं आज शिव मंदिरों में विशेष श्रृंगार और पूजा अर्चना के दौर शुरू है।
मंदिरों में विशेष पूजा पाठ के दौर
शहर के प्रमुख शक्तिपीठ हरनी महादेव में आज नाग पंचमी के मौके पर मंदिर में विशेष साथ सजावट की है। साथ ही दर्शनों में भक्तों को दिक्कत ना हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के बाहर तक दूर-दूर तक भक्तों की लाइन लगी हुई है।
सावन सोमवार नाग पंचमी के मौके पर शहर में कई जगह कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। शहर के माणिक्य नगर में मंशापूर्ण महादेव और बालाजी मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा में भक्ति के साथ साथ देश प्रेम की झलक देखने को मिली।बड़ी संख्या में भक्तों ने भोले बाबा के साथ-साथ भारत माता के जयकारे भी लगाए।
कांवड़ के साथ तिरंगा लेकर शामिल हुए भक्त
कावड़ यात्रा में कई लोग और बच्चे तिरंगा लेकर शामिल हुए। हंसमुखी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर चारभुजा नाथ मंदिर, ब्रिज कोर्ट के माताजी, गजानन होटल, संगीत कला केंद्र, आमलियों की बाड़ी, भीत के बालाज, मंगला चौक, सब्जी मंडी, माणिक्य नगर चौराहा, शिव मंदिर गली, पारीक डेयरी, और तारघर की गली से होकर माणिक्य नगर मंशापूर्ण महादेव में जलाभिषेक अभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त भोले बाबा के भजनों पर घूमते हुए नजर आए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.