मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | मई 13, 2026 11:35 पूर्वाह्न
नेपाल के काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव नारायण सिंह और मेलेख ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष ज्वाला सिंह सऊद ने आज संयुक्त रूप से अचम जिले की मेलेख ग्रामीण नगरपालिका में स्थित श्री बासुकी माध्यमिक विद्यालय की आधारशिला रखी। यह विद्यालय भवन भारत सरकार की लगभग 38 लाख नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से निर्मित किया जा रहा है।
मेलेख ग्रामीण नगरपालिका, अचम के अध्यक्ष और अन्य हितधारकों ने भारत सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विकास सहायता की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि यह नई अवसंरचना अचम ग्रामीण नगरपालिका के छात्रों और शिक्षकों के लिए सीखने के माहौल को बेहतर बनाने में सहायक होगा।
निकट पड़ोसी होने के नाते भारत और नेपाल का अनेक क्षेत्रों में सहयोग है।
1 घंटा पहले
14
1 घंटा पहले
13
40 मिन पहले
9
34 मिन पहले
9
25 मिन पहले
7
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 27th May 2026