गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में मंगलवार को महाप्रबंधक सभाकक्ष में क्षेत्रीय रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। जीएम ने कार्यालय में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने और स्टेशनों और ट्रेनों पर लगे बोर्ड हिंदी में सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जीएम ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे पर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। अखिल रेल हिंदी निबंध, हिंदी वाक तथा हिंदी टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता के आयोजन पर राजभाषा विभाग को बधाई दी। रेलवे विद्यालयों की अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता में बच्चों के शानदार प्रदर्शन का भी उल्लेख किया। सोशल मीडिया पर हिंदी के बेहतर प्रयोग के लिए उन्होंने जनसम्पर्क विभाग की सराहना की。
अगली बैठक में परिचालन विभाग को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के लिए नामित किया गया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के तहत 16 सितम्बर से विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने कार्यशालाओं व तकनीकी संगोष्ठियों के आयोजन और निरीक्षण के दौरान राजभाषा की प्रगति देखने पर जोर दिया।
उप मुख्य राजभाषा अधिकारी मनोज मिश्रा ने पिछली बैठक के निर्णयों की प्रगति बताई। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर आशीष सचान ने मानव संसाधनों के माध्यम से भारतीय रेल में तकनीकी परिवर्तन पर प्रस्तुति दी। वरिष्ठ अनुवादक अनामिका सिंह ने प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जानकारी दी। संचालन राजभाषा अधिकारी गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया। अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल समेत प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडलों के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, कारखानों व उत्पादन इकाइयों के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी और वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play