आफ्टर मार्केट प्रोडक्ट बनाने वाली ऑटोमोटिव सॉल्यूशंस कंपनी ऊनो मिंडा (Uno Minda) ने कारों के लिए 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर लॉन्च किया है। यह सबवूफर 200W RMS पावर के साथ आता है। इसे कार की फ्रंट पैसेंजर सीट के नीचे फिट किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन कार के बूट स्पेस पर असर नहीं डालता। कंपनी के दावे के मुताबिक, ये बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है।
ऊनो मिंडा का 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर की कीमत 13,999 रुपए है। ग्राहक इसे कंपनी के ऑफलाइन ऑटोमोटिव रिटेल आउटलेट्स के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Uno Minda Kart, Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे।
अंडर-सीट सबवूफर की फ्रीक्वेंसी
इस सबवूफर में 20Hz से 150Hz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स मिलता है। इसका सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो (SNR) 90dB से ज्यादा है। इसमें 50Hz से 150Hz तक एडजस्टेबल लो-पास फिल्टर दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने हिसाब से बेस आउटपुट को एडजस्ट कर सकते हैं। ऊनो मिंडा के सबवूफर में 0dB से 12dB तक एडजस्टेबल बेस बूस्ट और 20Hz का सबसोनिक फिल्टर भी मिलता है। इसमें अलग से बेस कंट्रोलर दिया गया है, जिसकी मदद से ड्राइविंग के दौरान बेस लेवल को अपने कम्फर्ट के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है.
अंडर-सीट सबवूफर की एक्सेसरीज
ऊनो मिंडा केा यह सबवूफर पैसेंजर कारों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके पैकेज में 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर, बेस कंट्रोलर, बेस कंट्रोलर कनेक्टर वायर, माउंटिंग क्लैंप, यूजर मैनुअल और वारंटी कार्ड शामिल हैं। ज्यादातर कंपनियां कारों के टॉप वैरिएंट में अच्छे साउंड वाला म्यूजिक सिस्टम के साथ ज्यादा स्पीकर देती हैं। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को लाखों रुपए तक ज्यादा खर्च करने पड़ जाते हैं। ऐसे में इस बजट सबवूफर से ना सिर्फ बेहतरीन साउंट मिलेगा, बल्कि अपके सस्ती म्यूजिक सिस्टम से जुड़कर उसे महंगा जैसी क्वालिटी का बना देगा।
सबवूफर के लॉन्च पर ऊनो मिंडा आफ्टरमार्केट के बिजनेस हेड, आनंद कुमार ने कहा, “अपने ऑडियो सिस्टम को अपग्रेड करने की चाहत रखने वाले कार ओनर्स को अक्सर अपने व्हीकल के अंदर उपलब्ध स्पेस को साथ समझौता करना पड़ता है। हमारा नया 10-इंच एक्टिव अंडर-सीट सबवूफर एक कॉम्पैक्ट इंस्टॉलेशन फॉर्मेट, 200W RMS पावर और एडजेस्टेबल बेस कंट्रोल के साथ इस आवश्यकता को पूरा करता है। इसकी अंडर-सीट इंस्टॉलेशन कार ओनर्स को गाड़ी के अंदर एक्स्ट्रा जगह का उपयोग किए बिना अपने इन-कार ऑडियो एक्सपीरियंस को बढ़ाने का सुविधा देता है।”
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play