पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में अब एक बड़ा चश्मदीद सामने आया है. जिस व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की है, उसने एबीपी न्यूज को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है. चश्मदीद विशाल ने बताया कि जिस समय यह हत्याकांड हुआ, वह उसी सड़क पर मौजूद था. उसके मुताबिक, चंद्रनाथ रथ की गाड़ी तेज रफ्तार से गली के अंदर जा रही थी. विशाल सड़क पार करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसने सोचा कि पहले गाड़ी निकल जाए, फिर वह सड़क पार करेगा.
इसी दौरान अचानक चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रुक गई. विशाल ने बताया कि तभी गाड़ी के सामने से एक व्यक्ति आया, जिसने कैप पहन रखी थी. उस व्यक्ति ने अचानक बंदूक निकाली और ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी. विशाल के मुताबिक, पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो गई. फायरिंग होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. उसने बताया कि पुलिस ने भी उससे पूछताछ की है और उसने पुलिस को वही जानकारी दी है, जो उसने अपनी आंखों से देखी.
हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया?
चंद्रनाथ रथ के घर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मौके पर गाड़ी के टूटे कांच के टुकड़े पड़े थे. कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. फॉरेंसिक एनालिसिस किया गया है. जांच के फोकस में एक सिल्वर रंग की गाड़ी है, जिससे चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को रोका गया था. रात तकरीबन 10 बजकर 20 मिनट पर चंद्रनाथ रथ की गाड़ी मेन हाईवे से उनके घर की गली की तरफ मुड़ी और घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर इस सिल्वर रंग की गाड़ी जिसका नंबर WB 74 AK 2270 है, हमलावरों ने इस गाड़ी को एक तिराहे नुमा रास्ते पर चंद्रनाथ रथ की गाड़ी के सामने लगा दिया, जिससे रथ की गाड़ी रुक गई. और रथ की गाड़ी रुकते ही, बाइक पर सवार एक हमलावर जिसने कैप पहनी हुई थी, उतरता है और ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग की जिसमें से 3 राउंड रथ के सीने में लगा जिससे उनकी मौत हो गई और उनके ड्राइवर की हालत नाजुक है.
जांच का फोकस सिल्वर रंग की गाड़ी
इस हत्याकांड को जिस जगह जगह अंजाम दिया गया है. मुमकिन है कि इस स्पॉट को भी बहुत सोच समझ कर चुना गया है ताकि हमलावरों के पास भागने के लिए सिर्फ गली का ही रास्ता न हो बल्कि एक तीसरा रास्ता भी हो जो सुनसान इलाके से होते हुए मेन सड़क पर जाए. जांच का फोकस सिल्वर रंग की गाड़ी इसलिए भी है कि इस गाड़ी का नंबर प्लेट फर्जी है. साथ ही इस गाड़ी के ड्राइविंग सीट पर लगी सीट बेल्ट भी गाड़ी के दरवाजे में फंसी है, जोकि दर्शाता है कि हमलावर के साथी जिसने गाड़ी रोकी, वो घटना को अंजाम देने के बाद जल्दबाजी में गाड़ी से निकलकर, बाइक पर बैठकर भाग गए.
ये भी पढ़ें: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, TMC ने की CBI जांच की मांग, BJP बोली- ममता बनर्जी की साजिश
हत्याकांड को अंजाम दिए जाने वाला जगह रिहायशी
हत्याकांड को अंजाम दिए जाने वाला जगह रिहायशी औरआबादी वाला इलाका है. साथ ही खंभे पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा है, जोकि जांच में बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. इसके अलावा पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है ताकि हमलावरों का रूट मैप तैयार किया जा सके. वो किस रास्ते से आए, किस रास्ते से भागे और कहां से उन्होंने रथ की गाड़ी का पीछा करना शुरू किया.
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है
पुलिस अब चश्मदीद के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: Suvendu Adhikari PA Murder: ‘बर्बर हत्या, हम यहां के गुंडों को…’, बंगाल चुनाव नतीजों के बाद PA चंद्रनाथ रथ की हत्या पर शुभेंदु अधिकारी का पहला रिएक्शन
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.