Feedback
राजधानी के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन ने आज की क्लासेज को ऑनलाइन शिफ्ट कर दिया है. वहीं, मंगलवार को भी रेगुलर क्लासेज को रद्द कर दिया गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि कॉलेज के केवल दो किलोमीटर की दूरी पर पॉर्क में 17 साल की नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के बाद कॉलेज ने यह फैसला लिया है. उनका कहना है कि छात्रों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. इस घटना ने इलाके और उसके आस-पास सुरक्षा को लेकर छात्रों और कॉलेज कम्युनिटी के बीच चिंता बढ़ा दी है.
क्या कहते हैं कॉलेज के प्रिंसिपल?
इस घटना को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल कनिका के. आहूजा का कहना है कि इस दुखद घटना के बारे में पता चलने के बाद हमने क्लासेज रद्द कर दीं. हमारे छात्रों की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे जरूरी है. हमने अपने फैकल्टी मेंटर्स और कॉलेज काउंसलर से कहा है कि वे किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर छात्रों की मदद के लिए उपलब्ध रहें.
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद पार्क में बैठी थी. तभी वहां 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे. उन्होंने दोनों को डराया-धमकाया और फिर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
तीन लोग हुए गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू