सीतामढ़ी। कालाजार उन्मूलन अभियान को सतत बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आईआरएस (इंडोर रेसिडुअल स्प्रे) के द्वितीय चक्र की शुरुआत की। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय परिसर में सिविल सर्जन डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान एसएफडब्ल्यू पंजी का भी अनावरण किया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि घरों की दीवारों पर कीटनाशक का छिड़काव कर कालाजार के वाहक बालू मक्खी के प्रसार को रोकना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कालाजार उन्मूलन का लक्ष्य अब काफी करीब है और यह अभियान बीमारी के खात्मे में निर्णायक साबित होगा।
द्वितीय चक्र में तीन प्रखंडों के तीन गांवों में 6126 घरों की 30,627 आबादी को लक्षित किया गया है। इसके लिए तीन छिड़काव दल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में वीडीसीओ प्रिंस कुमार, पवन कुमार, पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीड रोहित कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play