कावासाकी ने Z650RS का नया मॉडल किया लॉन्च, कीमत पुरानी वाली ही रखी; 649cc के दमदार इंजन से लैस – Hindustan

कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) ने भारतीय बाजार में नई Z650RS मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.83 लाख रुपए तय की है। असल में कंपनी ने मोटरसाइकिल में कोई बदलाव नहीं किया है, यहां तक कि रंग के ऑप्शन में भी नहीं। इसे बस ऑफिशियल वेबसाइट पर 2027 का टैग दिया गया है, जो शायद यह बताता है कि यह एक साल और बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।

Z650RS को हल्के ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मोटरसाइकिल में 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 67bhp की पावर और 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन अपनी स्मूथ और लीनियर पावर डिलीवरी के लिए जाना जाता है, जिससे रोजाना की राइडिंग के लिए इसे चलाना आसान और मजेदार हो जाता है।

Z650RS की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार नियो-रेट्रो डिजाइन है। इसमें गोल हेडलैंप, ट्विन-पॉड कंसोल, टियरड्रॉप-शेप वाले फ्यूल टैंक और स्लीक टेल सेक्शन पर लगी सिंगल-पीस सीट के साथ यह बाइक काफी अट्रैक्ट लगती है। गोल्डन एलॉय व्हील्स इसके लुक को और भी बेहतर बनाते हैं। 17-इंच के व्हीकल पर चलने वाली इस बाइक में आगे की तरफ 41mm के टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। डायमंड-टाइप चेसिस में स्पीड कम करने के लिए आगे ट्विन डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।

इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। मोटरसाइकिल को फ्लैट स्पोक डिजाइन वाले कास्ट व्हील्स और रेट्रो स्टाइल बॉडी इसे अलग पहचान देते हैं। इसमें राउंड LED हेडलैंप दिया गया है जिसमें डुअल-चैंबर डिजाइन है ताकि यह पुराने बल्ब जैसी फील दे सके। लाइटिंग भी मॉडर्न होने के साथ-साथ नॉस्टैल्जिक टच देती है। बैक साइड में कॉम्पैक्ट LED टेललैंप मिलता है। 820 mm की सीट हाइट राइडिंग पोजिशन को कम्फर्टेबल बनाती है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News