सहरसा जिले के सोनबरसा राज प्रखंड की ग्राम पंचायत काशनगर में 9 और 10 नवंबर को दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। 10 नवंबर की रात भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी मौजी लाल भगत उच्च विद्यालय के खेल मैदान में प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आयोजन समिति के सदस्य जुटे हैं। इसमें पंचायत के उपमुखिया रमन कुमार, वार्ड संख्या 3 के सदस्य मुकेश कुमार, अध्यक्ष दयानंद मंडल, सुधीर कुमार, राकेश मंडल, विनोद सिंह, लूटन मंडल, कनिक लाल मंडल, रामकिशोर मंडल, प्रमोद मंडल और अमित कुमार मंडल शामिल हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों और संगीत प्रेमियों से मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.