काशी विश्वनाथ मंदिर में PSC जवान की बंदूक से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी – AajTak

Feedback
धर्मनगरी काशी के सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शनिवार सुबह मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात PAC के एक सिपाही की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई.
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई. वहां मौजूद तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं. राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात अन्य अधिकारियों और पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला.
फायरिंग की इस घटना पर वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बताया, “आज सुबह ड्यूटी पर उपस्थित हमारे PSC के जवान के द्वारा भीड़-भाड़ को हटाया जा रहा था उसी दौरान नंदू फारिया गली में अचानक से एक्सीडेंटल फायरिंग हुई जिसका प्रभाव ये रहा कि आस-पास जो पत्थर या गिट्टी पड़ी थी उसके टुकड़े पास ही मौजूद 3 फूल विक्रेताओं को लग गए. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया. इमरजेंसी मेडिकल टीम द्वारा उनका परीक्षण किया गया…’ 
यह भी पढ़ें: वाराणसी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल या मजबूरी? कॉरिडोर के रास्ते में आईं मस्जिदों को खुद तोड़ने आगे आए मुस्लिम समाज के लोग
उन्होंने आगे कहा कि ‘ दो लोगों के हाथ में हल्की चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार दे दिया गया है. ज्यादा चोटें नहीं आई हैं. उन्हें परीक्षण के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. शेष एक्सीडेंटल आगजनी की घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों को बता दिया गया है… भीड़-भाड़ को हटाते समय ये हादसा हुआ है… जो आवश्यक और बेहतर व्यवस्था होगी उसके लिए काम किए जाएंगे… प्रत्यक्ष कोई फायरिंग की घटना नहीं हुई है…”
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News