किन्नर और महिलाओं को मिलेंगे गुलाबी ई-ऑटो, दिल्ली सरकार ने 'दुर्गा' योजना पर लगाई मुहर – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 23-09-26 20:03

Delhi Durga Scheme: दिल्ली की सड़कों पर अब किन्नर समुदाय के लोग भी गुलाबी रंग के इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते नजर आ सकते हैं. दिल्ली सरकार ने महिलाओं और किन्नर समुदाय को रोजगार से जोड़ने के लिए ‘दुर्गा’ योजना को मंजूरी दे दी है.
योजना के पहले चरण में 1,300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे. इनमें 1,170 ऑटो महिलाओं के लिए और 130 ऑटो किन्नर समुदाय के लोगों के लिए तय किए गए हैं.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई. इसके तहत लाभार्थी ऑटो के मालिक होने के साथ खुद उसे चला भी सकेंगे. सरकार के मुताबिक, इस योजना से महिलाओं और किन्नर समुदाय को सम्मान के साथ स्वरोजगार का मौका मिलेगा. साथ ही दिल्ली में सुरक्षित और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.
किन्नर लाभार्थियों के लिए रखी गई ये सीमा
किन्नर समुदाय के लाभार्थियों के लिए हर राजस्व जिले में अधिकतम 10 इलेक्ट्रिक ऑटो की सीमा तय की गई है. योजना के लिए बनाए गए विशेष पोर्टल के जरिए आवेदन किया जा सकेगा. आवेदन करने वाले किन्नर व्यक्ति की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
इसके अलावा आवेदक का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. आवेदन के दौरान मतदाता पहचान पत्र, हल्के वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस, सार्वजनिक सेवा वाहन का परिचालक पहचान-पत्र और जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी किन्नर प्रमाण-पत्र देना होगा.
किसे नहीं मिलेगा लाभ?
दिल्ली लक्ष्मी योजना की तरह इस योजना में भी तीन से ज्यादा बच्चों वाली महिलाओं को लाभ नहीं दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- BJP ने 36 राज्यों के प्रभारी-सह प्रभारी किए घोषित, स्मृति ईरानी, तावड़े और पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News