किशनगंज: राष्ट्रीय पोषण माह का वर्चुअल शुभारंभ, 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा पोषण अभियान – Hindustan

अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का बुधवार को वर्चुअल उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की गई। राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 09 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।
इस दौरान पोषण को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित कर व्यापक स्तर पर गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
राष्ट्रीय पोषण माह के सफल क्रियान्वयन के लिए समाज कल्याण, शिक्षा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, कृषि, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, सूचना एवं जनसंपर्क, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका, राज्य स्वास्थ्य समिति, राज्य आयुष समिति, कला संस्कृति एवं युवा तथा नगर विकास एवं आवास विभाग सहित संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” के संकल्प के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण एवं बाल विकास गतिविधियों का प्रभावी केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन युक्त पोषण आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजा एवं पौष्टिक भोजन, सामुदायिक सहभागिता, स्वामित्व एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
इसके साथ ही बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन, बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ एवं अंतरण के संबंध में भी व्यापक जागरूकता एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, पंचायतों एवं अन्य सामुदायिक स्थलों के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ खान-पान की आदतों को प्रोत्साहित करने तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News