कोटा| कृषि विज्ञान केंद्र, कोटा में शनिवार को “खेत बचाओ अभियान” के तहत प्राकृतिक खेती विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 200 किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी
कृषि विवि की कुलगुरु प्रो. विमला डूंकवाल ने प्राकृतिक खेती को पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार और किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, अध्यक्ष डॉ. नीरज हाड़ा ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में जीवामृत, बीजामृत और जैविक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प भी लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.