किसान कर सकते हैं मिलेट्स प्रोसेसिंग, खोल सकते हैं मोबाइल आउटलेट – Live Hindustan

किसान मिलेट्स प्रोसेसिंग, पैकिंग एवं विपणन केंद्र स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलटेस स्टोर भी खोलने पर कृषि विभाग सहायता करेगा। यह सब काम होगा मिलेट्स पुनरुद्धार अभियान के जरिए। जनपद कासगंज मिलेट्स (श्रीअन्न) उत्पादन के मामले में प्रदेश के प्रमुख जिलों में पहचान है। यहां की जलवायु और भूमि मिलेट्स की खेती के लिए अनुकूल होने के कारण बड़ी संख्या में किसान इसका उत्पादन कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया मिलेट्स पुनरुद्धार अभियान किसानों के लिए आय बढ़ाने का बड़ा माध्यम बन सकता है। सरकार की ओर से मिलेट्स के उत्पादन के साथ-साथ उसके प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इसके तहत किसान मिलेट्स प्रोसेसिंग, पैकिंग एवं विपणन केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं स्टोर खोलने के लिए भी किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सीड मनी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे किसानों और उद्यमियों को आर्थिक सहायता मिल सके। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी रिपोर्ट देखने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।इस संबंध में शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद उपनिदेशक कृषि महेंद्र सिंह ने जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News