मेरठ के सरधना तहसील में गुरुवार सुबह किसान सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (इंडो-अमेरिका समझौते) के संबंध में उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर को एक ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन किसान सेना के जिला अध्यक्ष मनीष कुसावली के नेतृत्व में दिया गया। संगठन ने सरकार से किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी व्यापारिक समझौते में उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रवीण सोम नहाली और बिजेंद्र ने विशेष सहयोग दिया। किसान सेना के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी व्यापारिक समझौते से किसानों के हित प्रभावित होते हैं, तो संगठन इसका विरोध करेगा और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.