मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
Site Admin | जुलाई 19, 2025 7:00 पूर्वाह्न
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत किसी भी एकतरफा प्रतिबंध का समर्थन नहीं करता। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि भारत ज़िम्मेदार देश है और अपने कानूनी दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ऊर्जा सुरक्षा के प्रावधान को सर्वोपरि मानता है। श्री जायसवाल ने ज़ोर देकर कहा कि विशेष रूप से ऊर्जा व्यापार के मामले में दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए।
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 27th May 2026