कुंठा क्लब पाकिस्तान की तरफ से नोटिस भेजने लगा है, ZEE NEWS की करवेज से किसको लगी मिर्ची? – Zee News

Trending Photos
Zee News Coverage: भारत का कुंठा क्लब अब पाकिस्तान की तरफ से नोटिस भेजने लगा है. ZEE NEWS को पाकिस्तान के हमदर्दों से नोटिस आया है. अब डीएनए में होगा इसका विश्लेषण. आपको याद होगा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद DNA में यहीं खड़े होकर हमने पाकिस्तान के झंडे फाड़े थे और आज इसी स्टूडियो में हम तिरंगा लेकर खड़े हैं. जानते हैं क्यों? क्योंकि पाकिस्तान वालों ने ZEE NEWS को नोटिस भेजा है.

पाकिस्तान वालों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी कवरेज पर सवाल उठाए हैं. आज हम, पाकिस्तान वालों को सबक सिखाना चाहते हैं. जवाब देना चाहते हैं. उनके मन में अगर पाकिस्तान प्रेम उमड़ रहा है तो उमड़े. उनका सिर अगर पाकिस्तानी झंडे के सामने झुक रहा है तो झुके. लेकिन हमारे लिए हमारा तिरंगा सबसे प्यारा है और तिरंगे के लिए हम पाकिस्तान से भी लड़ेंगे और पाकिस्तान वालों का भी मुकाबला करेंगे.

हिंदुस्तान में पाकिस्तान के कितने हमदर्द?

आपमें से जो लोग DNA से अभी-अभी जुड़े हों उनके लिए एक बार फिर से हम ‘पाकिस्तान वालों’ का मतलब बता देते हैं. पाकिस्तान वाले हम उन लोगों को कह रहे हैं जो भारत में रहकर पाकिस्तान की वकालत करते हैं’ जो हमारे देश में रहकर पाकिस्तान के एजेंडे को फैलाते हैं और हमें’ यानी ZEE NEWS को नोटिस भेजकर पूछते हैं कि हम पाकिस्तान के बारे में सच नहीं दिखा रहे’ हम पाकिस्तान की छवि धूमिल कर रहे हैं’ हमारे पास ऐसे एक-दो नहीं 6-6 नोटिस भेजे गए हैं.
ऑपरेशन सिंदूर पर हमारी रिपोर्टिंग, हमारी कवरेज से पाकिस्तान वालों को बहुत दर्द हुआ है. उनका दर्द पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरह लगातार बढ़ता जा रहा है. इन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत ZEE NEWS से इसलिए है क्योंकि हमने पाकिस्तान के झूठ की धज्जियां उड़ाईं. हमने इनफॉर्मेशन वॉर में पाकिस्तान और उनके शुभचिंतकों के चिथड़े उड़ा दिए. हमने पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले कुंठा क्लब को बेनकाब कर दिया. अब आते हैं नोटिस में लिखी गई बातों पर. ध्यान से पढ़िएगा.
महाराष्ट्र से एक साहब ने जो नोटिस भेजा है उसमें लिखा है कि हम फेक न्यूज दिखा रहे हैं. प्रोपेगेंडा कर रहे हैं. पाकिस्तान के बारे में सही नहीं बता रहे हैं. इनका आधार था एक स्क्रीनशॉट जिसमें लिखा था. जी न्यूज की कवरेज से घबराया पाकिस्तान. नोटिस देखकर हमें लग रहा है कि इन साहब की भावना शायद ये है कि हमने पाकिस्तान के खिलाफ इतनी बड़ी बात कैसे लिख दी, कैसे लिख दिया कि ZEE NEWS की कवरेज से घबराया पाकिस्तान. जिन्होंने ये लेटर हमें भेजा है उनका नाम और पता बताना जरूरी नहीं समझते, लेकिन हम अपने दर्शकों को अपने पाठकों को इतना जरूर बता सकते हैं कि इन लोगों ने स्क्रीनशॉट के आगे पूरी खबर देखी नहीं थी. आज नोटिस भेजने वाले इन साहब को आज बताना चाहते हैं कि हमने ऐसा क्यों लिखा.  


#DNAWithRahulSinha : ZEE NEWS को ‘पाकिस्तान वालों’ का नोटिस आया, PAK प्रेमी गैंग..ZEE NEWS से क्यों घबराया?
तब PAK का झंडा फाड़ा..आज नोटिस का जवाब देंगे #DNA #ZeeNews #Pakistan #Notice #PahalgamAttack | @RahulSinhaTV pic.twitter.com/7HtDDWQeU9
— Zee News (@ZeeNews) May 30, 2025
ZEE NEWS ने क्यों लिखा ऐसा ध्यान से पढ़िए
हमने ये लाइन इसलिए लिखी क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान जी न्यूज की कवरेज से इस तरह बौखलाया हुआ था कि उसने पाकिस्तान में जी न्यूज बैन कर दिया. हमने ये लाइन इसलिए लिखी क्योंकि बैन के बाद भी पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री के वॉर रूम में 3-3 स्क्रीन पर जी न्यूज चल रहा था.
पाकिस्तानी हैकर्स ने ZEE NEWS का सर्वर हैक करने की कोशिश की
हमने ये लाइन इसलिए लिखी क्योंकि पाकिस्तान ने अपने हैकर्स को ज़ी न्यूज़ के खिलाफ काम पर लगा दिया था. हमारे पास इस बात के कई सबूत हैं कि पाकिस्तानी हैकर्स ने ZEE NEWS के सर्वर को हैक करने की कोशिश की थी. हैकिंग की इस कोशिश को हमने फेल कर दिया था. ये सब क्या है. पाकिस्तान का डर नहीं तो और क्या कहेंगे आप इसे. ZEE NEWS से पाकिस्तान की घबराहट नहीं तो और क्या है ये?
जिन्होंने हमें ये नोटिस भेजा है. उन्हें लग रहा था कि उनकी इस धमकी से हम डर जाएंगे. टीवी पर आकर माफी मांगेंगे. लेकिन जिस तरह से हमने लाइव टीवी पर पाकिस्तान का झंडा फाड़ा था. ठीक उसी तरह हम इन लोगों का एजेंडा एक्सपोज कर देंगे. शायद ये भूल गए हैं कि ZEE NEWS हमेशा से निडर पत्रकारिता के लिए जाना जाता है. इन पाकिस्तान वालों और कुंठा क्लब के सदस्यों को हम साफ साफ कह देना चाहते हैं हमने जो दिखाया वो सही दिखाया. हमने जो दिखाया, ताल ठोक के दिखाया. ZEE NEWS पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के लिए नहीं. ZEE NEWS तिरंगा के लिए बना है. हम पाकिस्तान के खिलाफ खबरें दिखाते रहेंगे. हम पाकिस्तान की पोल खोलते रहेंगे. और हम पाकिस्तान वालों और कुंठा क्लब के एजेंडे को भी देश के सामने EXPOSE करते रहेंगे. ये आपको हमारी गारंटी है.
ZEE NEWS की पत्रकारिता राष्ट्रहित की पत्रकारिता 
ऐसे लोगों को हम पत्रकारिता की एक कहावत याद दिला दें. पत्रकारिता में सिर्फ वो नही दिखाया जाता जो लोग देखना चाहते हैं, बल्कि वो दिखाया जाता है जो दिखाना जरूरी होता है. आज हिंदी पत्रकारिता दिवस भी है. और हम राष्ट्रहित की पत्रकारिता कर रहे हैं. हमने वही दिखाया जो एक भारतीय न्यूज चैनल को दिखाना चाहिए था. हमने वही रिपोर्टिंग की जो देशहित में थी.
अगर तिरंगे पर बुरी नजर डालने वालों के खिलाफ खबर दिखाना एजेंडा है तो हां, हमने एजेंडा चलाया और आगे भी चलाएंगे. अगर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को बेनकाब करना प्रोपेगेंडा है तो हां, हमने प्रोपेगेंडा किया और आगे भी करेंगे. ये ‘पाकिस्तान वाले’ नोटिस भेजकर चाहते हैं हमें जेल में डाल दिया जाए. हमें सजा दी जाए. हमें इसकी परवाह नहीं है. आपको जो करना है कीजिए. हमें, ना तो पाकिस्तान वालों की परवाह है और ना ही जरूरत. रही बात ZEE NEWS से पाकिस्तान के डर की तो पाकिस्तान वालों, आप एक बार मुनीर के मार्गदर्शक आतंकी हाफिज सईद से ही पूछ लेते. क्योंकि उसे अच्छी तरह पता है ZEE का मतलब क्या होता है.
 ZEE NEWS से पाकिस्तान, पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी किस कदर खौफ खाते हैं ये उसका वीडियो सबूत भी हमारे पास हैं. अगर आपको इसपर भी नोटिस भेजना है तो भेज दें. महाराष्ट्र से ही हमें एक और नोटिस मिला है.
इसमें हमारी एक हेडलाइन पर आपत्ति जताई गई है. हमारी हेडलाइन थी. पाकिस्तान के ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाने की कोशिश की. पाकिस्तान को गाजा बनाने निकले इंडिया के फाइटर जेट. इन दो लाइन पर एक मोहतरमा को ऐतराज हो गया. उन्होंने ये लिखा कि इससे देश की सुरक्षा को खतरा है और ऐसी खबरों पर तुरंत रोक लगानी चाहिए. आप समझिए इस बात को उस महिला को पाकिस्तानी मीडिया के प्रोपेगेंडा से कोई दिक्कत नहीं थी. लेकिन हमने ये कह दिया कि इंडिया के फाइटर जेट पाकिस्तान को गाजा बनाने निकले तो इन्हें खतरा दिखने लगा. इन्हें देश की सुरक्षा याद आने लगी. किस देश की सुरक्षा की बात कर रही हैं आप हिंदुस्तान की या पाकिस्तान की.
इस नोटिस की सुनवाई आज जनता की आदालत में ही हो जाए. हम आपसे ही पूछना चाहते हैं कि अगर हमने कहा कि भारत के फाइटर जेट पाकिस्तान का गाजा बनाने निकले हैं तो क्या गलत बोला हमने. हमास जैसा हमला करने वाले पाकिस्तान का हाल, गाजा जैसा क्यों नहीं होना चाहिए. 8 मई के जिस प्रसारण को लेकर नोटिस में आपत्ति जताई गई है. उससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान से जो तस्वीरें आई थीं उसमें भारत ने लश्कर ए तैयबा. और जैश ए मोहम्मद के हेडक्वार्टर का हाल गाजा जैसा ही किया था.
ऐसे एक दो नहीं, 6 नोटिस हमें भेजे गए हैं. समझ रहे हैं? एक पूरी लॉबी खड़ी है जो ये काम कर रही है और सोचिए वो लॉबी भारत के सिस्टम का उपयोग एक भारतीय न्यूज चैनल के खिलाफ ही कर रही है.
हो सकता है, इस लॉबी का कोई सदस्य अपने दोस्त-यार और रिश्तेदारों को गर्व से बताए कि देखिए, हमने ZEE NEWS को नोटिस भेज दिया. हो सकता है, ये लोग अपने मोहल्लों में ये बताते हुए घूमें कि हमने ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के खिलाफ खबरें दिखाने के लिए ZEE NEWS से नोटिस के जरिए जवाब मांग लिया. अगर यही सब करने के लिए हमें नोटिस भेजा गया है तो फिर हमें उनकी सोच पर तरस आती है. ऐसे लोगों को ही सोच के आधार पर हम उन्हें ‘पाकिस्तान वाले’ कह रहे हैं. ये लोग, हमारे-आपके बीच ही रहते हैं. ऐसे लोग अगर कहीं आपको दिखें तो इनसे सवाल जरूर पूछियेगा कि भाई पाकिस्तान को लेकर इतना प्रेम आपके मन में आया कहां से? जिस पाकिस्तान ने पहलगाम में 26 बेगुनाह लोगों की हत्या करवा दी उस मुल्क के लिए इतनी संवेदना कहां से आती है आपके दिल में.
ऐसे लोगों से तो पुलिस और एजेंसियों को भी सवाल करना चाहिए की दुश्मन देश के लिए इतनी फिक्र क्यों है. जिस तरह से सीधे सीधे पाकिस्तान की इमेज की चिंता करते हुए हमें नोटिस भेज रहे हैं, ऐसा दुस्साहस तो भारत में रहने वाले पाकिस्तान प्रेमी कट्टरपंथियों ने भी नहीं किया होगा.
पाकिस्तान के हमदर्दों की क्रोनोलॉजी
अब आपको पाकिस्तान वालों की क्रोनोलॉजी भी समझनी चाहिए. सबसे पहले तो ये लोग पाकिस्तान का एजेंडा चलाते हैं. ये वही लोग हैं जो ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन पूछने लगे कि हमारे कितने जेट गिरे? कितने फाइटर पायलट पकड़े गए? भारतीय सेना को कितना नुकसान हुआ? यहां फेल हुए तो अगले चरण में इनका निशाना हम यानी न्यूज चैनल्स बने. ये सोशल मीडिया पर हमारे स्क्रीन शॉट्स निकाल कर हमारा ही फैक्ट चेक करने लगे. इनके इस प्रोपेगेंडा को भी हमने फेल कर दिया. इसका बाद अब ये जो नोटिस भेज रहे हैं, हम आपको विश्वास दिलाते हैं इस लड़ाई में भी इनकी हार तय है. ऐसे में अब देखना होगा इस क्रोनोलॉगी में ये अब अगली चाल क्या चलते हैं.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News