कुंडा में राम कथा का समापन, राजा भैया ने खुद कार चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को हेलीपैड तक छोड़ा – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में चार दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन हो गया. कथा के समापन के बाद कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने खुद कार की ड्राइविंग सीट संभाली और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हेलीपैड तक छोड़ने पहुंचे. इस दौरान रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर बाबा का स्वागत किया.
कुंडा से रवाना होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन की एकता, जात-पात और देश के मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए सनातनियों को एक होना पड़ेगा. उनका संदेश था- ‘सनातनी बचेगा तो देश बचेगा.’
राजा भैया ने खुद चलाई कार, हेलीपैड पर दी विदाई
कुंडा के बेंती राजभवन के पास आयोजित श्रीराम कथा में पिछले चार दिनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे. 17 से 20 नवंबर तक चले इस आयोजन के समापन के बाद राजा भैया खुद कार चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को हेलीपैड तक लेकर गए.
इस दौरान रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. हेलीपैड पर राजा भैया और धीरेंद्र शास्त्री के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई. इसके बाद राजा भैया ने उन्हें विदाई दी.
‘जात-पात की करो विदाई, हम सभी हिंदू भाई-भाई’
धीरेंद्र शास्त्री ने कथा में सभी वर्गों की भागीदारी का जिक्र करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि क्या राजा और क्या प्रजा, सभी को एक जगह बैठकर साथ रहना चाहिए.
उन्होंने कहा, ‘जात-पात की करो विदाई, हम सभी हिंदू भाई-भाई.’ शास्त्री के मुताबिक, कथा के पहले ही दिन वाल्मीकि समाज की आरती के जरिए भी एकता का संदेश दिया गया. इस आयोजन में हर वर्ग और समुदाय के लोग शामिल हुए.
‘सनातनी बचेगा तो देश बचेगा’
कुंडा से रवाना होते समय धीरेंद्र शास्त्री ने सनातनियों की एकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए सनातनियों को एक होना पड़ेगा.
उनके मुताबिक, ‘सनातनी बचेगा तो देश बचेगा, सनातनी बचेगा तो धर्म बचा रहेगा और सनातनी बचेगा तो ही संविधान की रक्षा होगी.’
उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी ताकतें देश और हिंदुओं को बांटने में लगी हैं. ऐसे में सभी सनातनियों का संकल्प एकजुट रहने का होना चाहिए. देखें VIDEO:- 
अखिलेश यादव के बयानों पर भी दी प्रतिक्रिया
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों से जुड़े सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक बयान नहीं देते. साथ ही धार्मिक कथाओं के आयोजन और उन्हें रोकने के अधिकार को लेकर अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के आधार पर किसी को भी कहीं कथा रोकने की सामर्थ्य नहीं है. उनके मुताबिक, कथा का आयोजन करना धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे में आता है.
कुंडा में चार दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजकों की ओर से पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों की भागीदारी का भी उल्लेख किया गया. समापन के बाद धीरेंद्र शास्त्री के बयानों और राजा भैया द्वारा खुद कार चलाकर उन्हें विदाई देने की तस्वीरें चर्चा में रहीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News