कुत्ता बनने के लिए करोड़ों का खर्च! जापानी शख्स का Video वायरल – AajTak

Feedback
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब दावा तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि जापान के एक करोड़पति ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. दावा है कि उसने कई तरह की सर्जरी और प्रक्रियाओं के जरिए अपना पूरा रूप बदल लिया. वीडियो और तस्वीरें देखने के बाद लोग भी हैरान हैं कि आखिर कोई इंसान कुत्ता बनने के लिए इतनी बड़ी रकम क्यों खर्च करेगा. लेकिन इस वायरल दावे की कहानी कुछ अलग है. उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक जापान के जिस शख्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, उसका नाम टोको है. उसने खुद को कुत्ता बनाने के लिए कोई सर्जरी नहीं करवाई थी. बल्कि उसने एक बेहद खास और असली दिखने वाली कुत्ते की पोशाक तैयार करवाई थी.
कौन है कुत्ता बनने वाला टोको?
जापान के टोको को बचपन से ही जानवरों से खास लगाव था. उसका सपना था कि वह कुछ समय के लिए जानवरों जैसा जीवन महसूस करे. इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसने जापान की एक कंपनी से संपर्क किया, जो फिल्मों, विज्ञापनों और मनोरंजन के लिए खास तरह की ड्रेस तैयार करती है. टोको ने खास तौर पर ऐसा रूप चुना, जिसमें वह बॉर्डर कॉली नस्ल के कुत्ते जैसा दिखाई दे सके. कंपनी ने उसके लिए बिल्कुल उसी तरह की ड्रेस तैयार की.
40 दिन में तैयार हुई कुत्ते की पोशाक
टोको के लिए तैयार की गई यह पोशाक सामान्य कॉस्ट्यूम से काफी अलग थी. इसे इस तरह बनाया गया था कि इंसानी शरीर आसानी से दिखाई न दे और पहनने वाला दूर से बिल्कुल असली कुत्ते जैसा नजर आए. इस पोशाक को तैयार करने में करीब 40 दिन का समय लगा. कंपनी ने कुत्ते के शरीर की बनावट, बालों और पैरों के आकार जैसी कई चीजों का ध्यान रखा. इसका नतीजा यह हुआ कि पोशाक पहनने के बाद टोको का रूप काफी हद तक असली बॉर्डर कॉली जैसा दिखाई देने लगा.
A post shared by @hunnyismm
220 करोड़ नहीं, लाखों रुपये हुए खर्च
वायरल दावे में कहा जा रहा है कि टोको ने कुत्ता बनने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च किए. हालांकि उपलब्ध पुरानी रिपोर्टों के मुताबिक यह आंकड़ा सही नहीं है. रिपोर्ट में बताया गया था कि इस खास पोशाक को बनवाने में करीब 20 लाख जापानी येन खर्च हुए थे. भारतीय मुद्रा में यह रकम उस समय लगभग 11 से 12 लाख रुपये के आसपास बैठती थी. यानी 220 करोड़ रुपये खर्च करने की बात और करीब 12 लाख रुपये की वास्तविक लागत में जमीन-आसमान का अंतर है. टोको ने अपना शरीर बदलने के लिए कोई बड़ी सर्जरी नहीं करवाई थी.
पार्क में कुत्ते बनकर पहुंचा टोको
पोशाक तैयार होने के बाद टोको ने इसे पहनकर बाहर निकलना भी शुरू किया. उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए. इनमें वह चार पैरों वाले कुत्ते की तरह चलता हुआ नजर आया. एक वीडियो में टोको पार्क में दूसरे कुत्तों के बीच भी दिखाई दिया. वहां मौजूद कुत्ते उसके रूप को देखकर उत्सुक नजर आए. टोको के इन वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींचा.
आखिर कुत्ता ही क्यों बनना चाहता था?
टोको के मुताबिक उसे बचपन से ही जानवर पसंद थे. खास तौर पर उसे प्यारे और चार पैरों वाले जानवर आकर्षित करते थे. इसलिए उसने इंसान की जगह कुत्ते का रूप चुनने का फैसला किया. उसने बॉर्डर कॉली को इसलिए भी चुना क्योंकि इस नस्ल के कुत्तों के शरीर पर लंबे और घने बाल होते हैं. इससे इंसानी शरीर को कॉस्ट्यूम के अंदर छिपाना आसान हो जाता है और पूरा लुक ज्यादा असली दिखाई देता है.
अब दूसरे जानवरों का रूप भी आजमाना चाहता है
टोको की यह कहानी सिर्फ कुत्ते तक सीमित नहीं है. बाद की रिपोर्ट में उसने बताया था कि वह भविष्य में दूसरे जानवरों का रूप भी आजमाना चाहता है. उसने पांडा और भालू जैसे जानवरों का रूप लेने की इच्छा भी जाहिर की थी. यानी उसके लिए यह सिर्फ एक वायरल वीडियो या शौक नहीं, बल्कि बचपन से जुड़ा एक सपना था.
नोट: Aajtak.in इस खबर की पुष्टि नहीं करता है, यह वायरल हो रहे दावे के आधार पर यह खबर लिखी गई है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News