कुत्ते के चाटने से गई बच्चे की जान! लार से शरीर में पहुंचा खतरनाक वायरस, डॉक्टर ने दी ये चेतावनी – AajTak

Feedback
Rabies Death From Dog Saliva: सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-NCR में सभी आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर डॉग शेल्टर होम भेजने के आदेश का लोग विरोध जता रहे थे. मगर इसी बीच एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है कि हर कोई शॉक्ड है. कुत्ते के काटने से खतरनाक बीमारी और मौत की खबरें तो आपने कई बार सुनी होगी. मगर कुत्ते के महज चाटने से एक दो साल के मासूम की मौत ने तो सभी को हिलाकर रख दिया है. बदायूं के सहसवान इलाके में उस समय मातम पसर गया, जब अदनान नाम के 2 साल के बच्चे की मौत रेबीज से हो गई. जबकि बच्चे को कुत्ते ने काटा भी नहीं था, बस उसकी पुरानी चोट को चाटा था. लेकिन बस इसी लापरवाही ने बच्चे की जान ले ली.  
कुत्ते ने 1 महीने पहले मोहम्मद अदनान के पैर के घाव को चाटा था और बच्चे में पानी से डरने और पीने से मना करने जैसे लक्षण सामने आए थे, जिन्हें हाइड्रोफोबिया कहते हैं. उसकी हालात बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां बच्चे ने अगले दिन दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे इलाके में दशहत फैल गई है और गांव के करीब दो दर्जन लोग एहतियातन अस्पताल पहुंचे और सभी को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया. डॉक्टरों की टीम ने गांव जाकर स्थिति की जांच की और लोगों को जागरूक किया कि कुत्ते के काटने या चोट को चाटने पर तुरंत चोट धोना और रेबीज वैक्सीन लेना जरूरी है.
इस घटना पर बदायूं जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत त्यागी ने कहा कि ये घटना इस बात पर जोर देती है कि कुत्तों के काटने या चाटने को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे रेबीज होने का खतरा होता है. सिर्फ कुत्ते ही नहीं बल्कि बिल्ली और बंदर के काटने और चाटने पर फौरन रेबीज का टीका लगवाना चाहिए, इसको बिल्कुल भी अनदेखा या हल्के में नहीं लेना चाहिए. 
कुत्ते की लार में रेबीज वायरस मौजूद हो सकता है जो घाव या म्यूकस मेम्ब्रेन (आंख, मुंह, नाक) के संपर्क में आने पर इंसान में संक्रमण फैला सकता है. ये संक्रमण अक्सर घाव पर काटने या चाटने से होता है. रेबीज तो वायरस से होता है, लेकिन कुत्ते के मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया भी रहते हैं जो इंसानों में संक्रमण फैला सकते हैं. ये बैक्टीरिया अगर घाव, खरोंच या त्वचा के कटे हिस्से के संपर्क में आ जाएं तो गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News