कृति सेनन की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, 10 में जो टॉप पर वो महाडिजास्टर – Asianet News Hindi

कृति सेनन की 2023 में आई फिल्म शहजादा ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।
2014 में कृति सेनन की फिल्म हीरोपंती रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन नेट 6.63 करोड़ का बिजनेस किया था। टाइगर श्रॉफ के साथ वाली ये फिल्म हिट रही थी।
ये भी पढ़ें… Tere Ishk Mein Review: इश्क के जुनून में धनुष-कृति सेनन ने की हद पार, क्लाइमैक्स है मूवी की जान
2024 में आई कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने पहले दिन 6.7 करोड़ का नेट बिजनेस किया था। शाहिद कपूर के साथ वाली ये फिल्म ठीकठाक रही थी।
2022 में आई कृति सेनन की फिल्म भेड़िया ने पहले दिन नेट 7.48 करोड़ का कारोबार किया था। वरुण धवन के साथ वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।
2019 में आई कृति सेनन की फिल्म लुका छिपी ने पहले दिन नेट 8.01 करोड़ का बिजनेस किया था। कार्तिक आर्यन के साथ वाली ये मूवी हिट रही थी।
कृति सेनन की 2024 में आई फिल्म क्रू हिट रही थी। फिल्म ने पहले दिन नेट 10.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में करीना कपूर और तब्बू लीड रोल में थे।
कृति सेनन की अक्षय कुमार के साथ वाली फिल्म बच्चन पांडे 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन नेट 13.25 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी सुपरफ्लॉप रही थी।
2019 में रिलीज हुई कृति सेनन की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 19.08 करोड़ की कमाई की थी। अक्षय कुमार के साथ वाली ये मूवी सुपरहिट रही थी।
कृति सेनन की वरुण धवन के साथ वाली मल्टीस्टारर फिल्म दिलवाले भी हिट रही थी। 2015 में आई इस फिल्म ने पहले दिन नेट 21 करोड़ कमाए थे। इसमें शाहरुख खान और काजोल भी थे।
2024 में रिलीज हुई कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष ने पहले दिन भारत में नेट 86.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ वाली ये फिल्म महाडिजास्टर रही थी।
ये भी पढ़ें… Tere Ishk Mein OTT: धनुष-कृति सेनन की फिल्म कब-किस ओटीटी पर देखने मिलेगी, जानें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News