केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में हिंदी पखवाड़े का आयोजन: प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार, दिल्ली स्थानां… – Dainik Bhaskar

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड प्रभाग-3 वाराणसी ने मीरापुर बसहीं बड़ालालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया। इसमें शब्द ज्ञान, कविता पाठ, श्रुति लेखन, निबंध लेखन और तत्काल भाषण जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।
14 दिनों की तैयारी के बाद सहायक कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। निर्मलराज, मुकेश यादव, मनोज कुमार दास, विनय कुमार गुप्ता और जवाहिर यादव ने पहला स्थान पाया। चतुरानन द्विवेदी, महताब अहमद, सरफराज अहमद, सुनील कुमार भारती और लाल बहादुर गौतम दूसरे स्थान पर रहे। शिवाकांत मिश्रा, अशोक कुमार, दिव्यांशु, कुलदीप कुमार और नागेंद्र राम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विभाग के कुल 40 कर्मचारियों ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यपालक अभियंता एस.एन. सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News