मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | नवम्बर 6, 2026 2:02 अपराह्न
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रवांडा के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक है। श्री जोशी ने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की नौवीं बैठक के दौरान रवांडा के बुनियादी ढांचा मंत्रालय के राज्य मंत्री अरमांड ज़िंगिरो से मुलाकात की। श्री जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं के बीच बिना बिजली ग्रिड वाले क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग पर चर्चा हुई। इसमें सौर ऊर्जा से सिंचाई, कोल्ड स्टोरेज और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण जैसे विषय शामिल थे। उन्होंने कहा कि भारत इस साझेदारी को आम लोगों के लिए लाभकारी बनाने के उद्देश्य से रवांडा के साथ मिलकर काम कर रहा है।
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 6th Nov 2026