Top News Today: पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले में चट्टान से धक्का देकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को कोर्ट ने तीन जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर चीन ने भारत की सुरक्षा चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए बांग्लादेश की तीस्ता नदी परियोजना को अपना पूरा समर्थन घोषित कर दिया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने साफ कहा कि तीस्ता परियोजना किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप से मुक्त होनी चाहिए। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले में चट्टान से धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को बुधवार को अदालत ने 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 18 जून को लोहागढ़ किले में केतन को जानबूझकर धक्का देकर हत्या की गई थी। रविवार को सिया गोयल की मौजूदगी में पुलिस ने अपराध स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएशन भी किया। बता दें कि केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई फरवरी 2025 में हुई थी और दोनों परिवारों ने नवंबर में उदयपुर में शादी का कार्यक्रम तय किया था। पढ़ें पूरी खबर…
भारत-पाकिस्तान संबंधों पर विदेशों में हो रही अनौपचारिक चर्चाओं को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने साफ कहा है कि सरकार का ऐसे किसी भी विचार-विमर्श से कोई लेना-देना नहीं है। सोमवार को सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में मीडिया से बातचीत में मिसरी ने कहा कि रिटायर्ड राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत हैसियत से की जा रही ऐसी बैठकों का कोई मोल नहीं है। नई दिल्ली इनका संज्ञान नहीं लेती। पढ़ें पूरी खबर…
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत हिस्सा लेगा। भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ईरान जाकर अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। पढ़ें पूरी खबर…
उत्तरी जर्मनी के स्टेड शहर में सोमवार को एक यूथ सेंटर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित करीब 50000 आबादी वाले शांत शहर के सेंट्रल स्टेड यूथ सेंटर में हुई। हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर…
भारत की सुरक्षा चिंताओं को दरकिनार करते हुए चीन ने बांग्लादेश की तीस्ता नदी व्यापक प्रबंधन और बहाली परियोजना (TRCMRP) को अपना पूरा समर्थन दोहराया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि यह परियोजना किसी तीसरे देश को निशाना नहीं बनाती। इसे किसी भी तीसरे देश के प्रभाव या हस्तक्षेप से मुक्त रखा जाना चाहिए। उन्होंने इसे बांग्लादेश की आजीविका से जुड़ी परियोजना बताते हुए कहा कि चीन इस परियोजना को पूरा समर्थन देने के लिए तैयार है और बांग्लादेश के साथ विकास, जल संरक्षण तथा जन-कल्याण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है। पढ़ें पूरी खबर…
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play