Telangana Crime News: तेलंगाना में ठाणे जिले की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. यहां पर पुलिस ने 12,000 करोड़ रुपये की एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स जब्त की है. गिरोह में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
Trending Photos
Telangana News: देशभर में लोगों को नशे से निजात दिलाने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं. नशे से युवाओं को कैसे मुक्ति दिलाई जाए इस पर भी सरकार कोशिश कर रही है लेकिन कुछ लोग हैं जो अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. आज तेलंगाना में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की मीरा रोड पुलिस ने एक बहुत ही बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इनके पास से पुलिस ने 12,000 करोड़ रुपये की एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स जब्त की है. गिरोह में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
चल रहा काला कारोबार
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के चेरामल्ली इलाके में स्थित इस फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले लगभग 35,000 लीटर रसायन भी बरामद हुए. जिसकी जांच की गई तो पता चला कि कई सालों से ये फैक्ट्री चल रही है और यहां पर बनने वाली ज्यादातर ड्रग्स स्थानीय अपराधियों और एजेंटों के जरिए मुंबई भेजी जा रही थी. यह भी पता चला है कि ये एक केमिकल फैक्ट्री थी जिसकी आड़ में ड्रग्स का काला कारोबार चल रहा था.
अधिकारियों ने लगाया अनुमान
इस काले कारोबार को लेकर अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि सैकड़ों किलो मेफेड्रोन ड्रग यहां पर बनाया जा चुका है और इसे बाजार में बेचा जा चुका है. पुलिस अधिकारियों को एक गुप्त सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस और अपराध शाखा ने लगभग एक महीने तक निगरानी रखने के बाद संयुक्त रूप से 60 से ज़्यादा जगहों पर छापे मारे और इसी के तहत पुलिस तेलंगाना भी पहुंच गई और एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस ने मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक बांग्लादेशी महिला भी शामिल है. जिसे पिछले महीने महाराष्ट्र के मीरा रोड से 24 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था. उसकी पहचान फातिमा मुराद शेख उर्फ मुल्ला (23) के रूप में हुई है. बता दें कि इस मामले का मुख्य आरोपी एक आईटी विशेषज्ञ है. जिसने अपराध के लिए अपनी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
जी न्यूज में न्यूज डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश- विदेश की खबरों को सरल भाषा में लिखते हैं. साहित्य और राजनीति में विशेष दिलचस्पी. यूपी के सुल्तानपुर जिले से ग्रेजुएशन, महात्मा गांधी काशी विद…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.