कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों के लिए विदेश मंत्रालय ने क्यों जारी की एडवाइजरी? अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए – India.Com

Amarnath Yatra traffic Route advisory: साल 2026 की पवित्र अमरनाथ यात्रा और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन ने महत्वपूर्ण सुरक्षा गाइडलाइंस जारी की हैं. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए प्रस्थान करने वाले श्रद्धालुओं को जहां जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी मार्गों पर यातायात नियमों और मौसम की अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं चीन सीमा पर स्थित कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों के लिए कूटनीतिक और डॉक्यूमेंट नियमों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है.

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय द्वारा 29 जून 2026 के लिए जारी आधिकारिक एडवाइजरी के अनुसार, अमरनाथ यात्रा के काफिले के ड्राई रन (Dry Run) को देखते हुए 28 और 29 जून की मध्यरात्रि से विशेष प्रतिबंध लागू किए गए हैं. इसके तहत जम्मू (नगरोटा) से रात 12 बजे के बाद, उधमपुर (जखैनी) से रात 1 बजे के बाद और काजीगुंड से जम्मू की तरफ रात 12 बजे के बाद किसी भी तरह के यातायात को अनुमति नहीं दी गई है. एडवाइजरी में यात्रियों को केवल दिन के समय यात्रा करने और रामबन व बनिहाल के बीच जारी निर्माण कार्य तथा भूस्खलन/पत्थर गिरने के खतरे के चलते रात के सफर से पूरी तरह बचने की सलाह दी गई है.

Traffic Plan/Advisory for 29-06-2026@JmuKmrPolice@JKTransportDept@OfficeOfLGJandK@Divcomjammu@DivComKash@ZPHQJammu@igp_jammu@diprjk@ddnews_jammu@ddnewsSrinagar@ddnewsladakh pic.twitter.com/NLEGbeJvHo
— J&K Traffic Police (@Traffic_hqrs) June 28, 2026

अमरनाथ यात्रा के रूट पर पड़ने वाले श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (SSG) मार्ग पर किजपोरा ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे यात्रा बाधित होने का बड़ा खतरा था. सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट बीकन (32 BRTF) ने तत्परता दिखाते हुए महज 48 घंटे के रिकॉर्ड समय में 120 फीट लंबा डबल-डबल बेली ब्रिज (Bailey Bridge) तैयार कर दिया है. जिसके बाद अब इस मार्ग पर बिना किसी रुकावट के आवाजाही दोबारा से बहाल हो सकी है.
#BROIndia #ShriAmarnathJiYatra2026 #EngineeringExcellence #HarKaamDeshKeNaam #InfrastructureForNation
Ahead of Shri Amarnath Ji Yatra 2026, the Kijpora Bridge on the SSG Road was damaged, while the temporary diversion remained vulnerable to landslides.
⚡ Rising to the… pic.twitter.com/XtlbaoITVM
— (@BROindia) June 28, 2026

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले नागरिकों के लिए एक सख्त चेतावनी पत्र जारी किया है. विदेश मंत्रालय को लगातार ऐसे भारतीय नागरिकों की ओर से मदद की गुहार मिल रही है, जो निजी ऑपरेटरों के झांसे में आकर बिना वैध चीनी वीजा और एंट्री परमिट के नेपाल के रास्ते यात्रा पर निकल गए और वहीं फंस गए. सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जब तक यात्रा से जुड़े सभी वैध दस्तावेज और वीजा प्राप्त न हो जाएं, तब तक भारत से अपनी यात्रा शुरू न करें.
External Affairs Ministry advises Indian citizens not to commence their Kailash #MansarovarYatra until all the required travel documents have been obtained for undertaking the complete journey. pic.twitter.com/1W6VDhqXco
— All India Radio News (@airnewsalerts) June 28, 2026

मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वे केवल उन्हीं ट्रैवल ऑपरेटरों के साथ बुकिंग करें जो आधिकारिक रूप से पंजीकृत और अधिकृत हैं. गौरतलब है कि पांच साल के बाद पिछले साल दोबारा शुरू की गई कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से अगस्त के बीच दो प्रमुख मार्गों, उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे (Lipulekh Pass) और सिक्किम के नाथू ला (Nathu La) मार्ग से आयोजित की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News