Feedback
मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार को तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई थी. राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की इस घटना की जांच के लिए उच्च प्रशासनिक ग्रेड लेवल की जांच समिति का गठन किया गया है. इस समिति को पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा नॉमिनेट किया गया है, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे, ICF और RDSO के सीनियर ऑफिसर शामिल हैं. पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (PCSO) को इस समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है.
अन्य सदस्यों में पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता (PCEE), प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता (PCME), ICF के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता, RDSO के कार्यकारी निदेशक (PS & EMU) और पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (PCSC) शामिल हैं.
रेलवे हादसों से जुड़ी नियमावली के प्रावधानों के मुताबिक, कमेटी को निर्धारित समय सीमा के अंदर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है. कमेटी इस घटना के पीछे की वजहों, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों की जांच करेगी, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. भारतीय रेलवे में सभी कोचों में आग से संबंधित तमाम प्रणालियों का ऑडिट करने और इस संबंध में एक विशेष अभियान शुरू किया गया है.
सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन: बिहार के रोहतास ज़िले में सोमवार सुबह सासाराम रेलवे स्टेशन पर सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में भीषण आग लग गई, जब ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म पर खड़ी थी. आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी और रेलवे अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में करने के लिए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
राजधानी एक्सप्रेस: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार तड़के तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जिस कोच में 68 यात्री सवार थे, उसे 15 मिनट के अंदर खाली करा लिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की जानकारी सुबह करीब 5.15 बजे ट्रेन नंबर 12431 के B-1 कोच में मिली, जो तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रतलाम डिवीजन के PRO मुकेश कुमार ने बताया कि यह घटना कोटा रेलवे डिवीज़न के तहत विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिछा स्टेशनों के बीच हुई। ट्रेन रतलाम जंक्शन से सुबह करीब 3.45 बजे रवाना हुई थी.
यह भी पढ़ें: रात का अंधेरा और छह रेलवे स्टेशन… यहां से खुल सकता है ट्रेन के अंदर मिली लड़की की सिर कटी लाश की मिस्ट्री
हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस: शुक्रवार, 15 मई को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर खड़ी हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन (07020) के एक एसी कोच में अचानक भयंकर आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, कोच पूरी तरह से खाली था. रेलवे अधिकारियों और दमकल विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए आग बुझाने में कामयाबी हासिल कर ली. इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू