कैसे लें लाभ? RBI नीलाम कर रहा ₹32000 करोड़ का बॉन्‍ड, मिलेगा मोटा मुनाफा – AajTak

अगर आप भी सरकारी बॉन्‍ड में एक सुरक्षित निवेश के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. सरकार अपने दो पुराने बॉन्‍ड को जारी करने जा रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) शुक्रवार यानी 10 जुलाई को 32000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड्स की नीलामी कर रहा है.
इस बॉन्‍ड में सिर्फ बड़े निवेशक ही नहीं, बल्कि आम आदमी और रिटेलर्स भी पैसे निवेश कर सकते हैं. इन बॉन्ड के ऑक्‍शन का प्रॉसेस पूरी तरह से ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा. यह एक सुरक्षित निवेश है, क्‍योंकि सरकारी बॉन्‍ड को एक सेफ निवेश माना जाता है और इसपर निवेशकों को फिक्‍स रिटर्न दिया जाता है. 
कौन-कौन से दो बॉन्‍ड जारी कर रहा आरबीआई? 
कहां से खरीद सकते हैं ये बॉन्‍ड? 
10 जुलाई को RBI के e-Kuber प्‍लेटफॉर्म पर बॉन्‍ड को सब्‍सक्राइब करना होगा. इसमें सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक Non-Competitive नीलामी होगी और Competitive Bids की बोलियां सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक होंगी. अगर आपकी बोली को मंजूरी दी जाती है तो इसका भुगतान 13 जुलाई को करना होगा. वहीं नीलामी के नतीजे 10 जुलाई को ही घोषित किए जाएंगे.
आम लोग भी कर सकते हैं निवेश
सरकारी बॉन्ड्स में आम लोगों को भी निवेश का मौका दिया जा रहा है. कोई भी छोटा निवेशक इसमें बोली लगा सकता है. हालांकि, इसके लिए कम से कम 10 हजार रुपये से निवेश शुरू करना होगा. इसके बाद 10000 रुपये के मल्टिपल में ही बोली लगेंगी. सरकार ने Non-Competitive Bids के लिए पूरे रकम का 5 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है. आम लोग RBI Retail Direct पोर्टल के माध्‍यम से इस बॉन्‍ड में निवेश कर सकते हैं. 
(नोट- किसी भी तरह के असेट में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News