आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार शाम को जंतर-मंतर पहुंचे और कॉकरोच जतना पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके से मुलाकात की। केजरीवाल ने पहुंचते ही अभिजीत दीपके को गले लगा लिया। इसके बाद मंच पर पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से उनका हाल जाना।
केजरीवाल ने इस दौरान मंच से अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तो की ही साथ एक सुझाव भी दे डाला। केजरीवाल ने कहा कि सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘युवाओं की बात सुन लो, कॉकरोच आंदोलन की बात सुन लो और सोनम वांगचुक की बात सुन लो। नहीं तो आज से तीन साल आपका (केंद्र सरकार) का भी वही हाल होगा जो 2014 में हुआ था। धमेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाना चाहिए।’
केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वे गुरुवार शाम को जंतर-मंतर पर जाकर सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देंगे। केजरीवाल ने कहा था कि ‘मेरी सोनम वांगचुक जी से अपील है कि अपनी भूख हड़ताल अब बंद कीजिए। आप देश की धरोहर हैं। वे कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।’
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी गुरुवार को जंतर-मंतर पहंचीं। डिंपल ने दीपके और सोनम वांगचुक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डिंपल ने कुछ देर सोनम से बात कर उनका हाल चाल जाना। डिंपल ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को सलाम करती हूं। पूरी समाजवादी पार्टी का समर्थन है। देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है। इतनी कठोर सरकार देश में कभी नहीं आई है। यह लोग जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती हैं। वांगचुक से कहा कि यह लोग गांधी के आदर्श को नहीं मानते हैं। केवल राम के नाम का प्रयोग करके सत्ता में बने रहना चाहते हैं।’
19 दिनों से जारी सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। इस दौरान उनका वजन करीब 9 किलोग्राम से ज्यादा घट गया है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनका अनशन जारी रहा तो जल्द ही शरीर के अंगों पर असर पड़ने शुरू हो जाएगा।
मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय ‘विषय विशेषज्ञ’ बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play