कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की दावेदारी को कैबिनेट की मंजूरी, मेजबानी के लिए इस शहर पर लगी मुहर – Hindustan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए बोली प्रस्तुत करने के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। साथ ही मेजबानी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने को भी मंजूरी दे दी। (एचसीए) से संबंधित मंत्रालयों, विभागों और प्राधिकरणों से आवश्यक गारंटी और बोली स्वीकार होने की स्थिति में गुजरात सरकार को आवश्यक अनुदान सहायता की मंजूरी भी ली जाएगी।

72 देशों के एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेंगे। इसमें बड़ी संख्या में एथलीट, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडियाकर्मी आदि शामिल होंगे जो खेलों के दौरान भारत आएंगे, जिससे स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा और राजस्व प्राप्त होगा। अहमदाबाद एक आदर्श मेजबान शहर है जो विश्व स्तरीय स्टेडियम, अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और एक उत्साही खेल संस्कृति प्रदान करता है। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल की सफलतापूर्वक मेजबानी करके अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुका है।

खेलों के अलावा, भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और लाखों युवा एथलीटों को प्रेरित करने जैसे स्थायी प्रभाव छोड़ेगी। इसके अलावा, खेल विज्ञान, कार्यक्रम संचालन और प्रबंधन, रसद और परिवहन समन्वयक, प्रसारण और मीडिया, आईटी और संचार, जनसंपर्क और संचार तथा अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पेशेवरों को अवसर मिलेंगे।

इस तरह के विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित आयोजन से राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना प्रबल होगी। यह एक साझा राष्ट्रीय अनुभव प्रदान करेगा और हमारे राष्ट्र का मनोबल बढ़ाएगा। यह एथलीटों की नई पीढ़ी को खेलों को एक करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और सभी स्तरों पर खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News