गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों से जुड़े पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को भी पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। शोध पर्यवेक्षक महाविद्यालय में होने और शोध शुल्क अभी महाविद्यालय से विश्वविद्यालय स्थानांतरित न होने के बावजूद पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे शोधार्थियों को भी 18 अगस्त को दीक्षा भवन में ‘सुदक्ष’ पीएचडी उपाधि प्रदान समारोह-2026 में शामिल करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय स्तर से शुल्क वापसी के लिए संबंधित कॉलेजों से पत्राचार किया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि कॉलेजों से पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को विश्वविद्यालय को फीस न मिलने के बावजूद उपाधि समारोह में आमंत्रित किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play