कोई गांधी बनकर दौड़ा, कोई पुलिस से छूटकर भागा… CJP प्रोटेस्ट के वायरल VIDEO – AajTak

Feedback
कल दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रोटेस्ट आयोजित किया था. लेकिन दिल्ली पुलिस की सख्ती के चलते प्रोटेस्ट उस तरह से नहीं हो सका, जैसा प्लान किया गया था. जंतर-मंतर जा रहे प्रोटेस्टर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया. पूरे दिन दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा. जंतर-मंतर से लेकर कनॉट प्लेस तक कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिनमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भागमभाग दिखाई दी.
आइए देखते हैं कल के ऐसे ही चुनिंदा वीडियो, जो वायरल हुए थे.
पुलिस एक को पकड़ने गई, दूसरा हाथ से निकल गया
एक दूसरे वीडियो में हिरासत की कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी पहले एक प्रदर्शनकारी को पकड़ता दिखाई देता है. तभी कुछ अन्य प्रदर्शनकारी वहां से भागने लगते हैं. पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़ता है. बस फिर क्या था… जिस प्रदर्शनकारी को वह पहले पकड़ चुका था, उसे भी मौका मिल जाता है. वह पुलिस की पकड़ से निकलकर वहां से भाग जाता है.
यानी एक को पकड़ने के चक्कर में दूसरा हाथ से निकल गया. वीडियो में प्रदर्शन के दौरान हुई इसी भागमभाग की झलक दिखाई देती है.
A post shared by Mo (@mo.of.everything)
 
अरे गांधी जी, कहां भाग रहे हैं?’
ऐसा ही एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ, जो गांधी जी के गेटअप में पुलिस से बचकर दौड़ता नजर आया. इसमें सफेद धोती, चश्मा और हाथ में लाठी लिए एक शख्स महात्मा गांधी के हुलिए में दिखाई देता है. वीडियो में वह तेजी से दौड़ता नजर आता है और पीछे दिल्ली पुलिस के जवान भी भाग रहे हैं. इसी दौरान किसी की आवाज सुनाई देती है, ‘अरे गांधी जी, कहां भाग रहे हैं?’
 
A post shared by Mo (@mo.of.everything)
 
‘डॉक्टर को दिखाने जा रहा हूं…’ पर्चा दिखाना पड़ा
CJP Protest के दौरान एक और वीडियो सामने आया, जिसमें दिल्ली पुलिस एक युवक को रोकती दिखाई देती है. युवक का कहना है कि वह डॉक्टर को दिखाने जा रहा है.
पुलिस के रोकने पर युवक डॉक्टर का पर्चा दिखाता नजर आता है. वीडियो में यही बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हुई.
A post shared by The Lallantop (@thelallantop)
जंतर-मंतर तक पहुंचना हुआ मुश्किल
CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई.

प्रोटेस्ट के लिए लोग पहुंच रहे थे और दिल्ली पुलिस  भी तैनात थी. इसी बीच कनॉट प्लेस में प्रोटेस्टर्स की भीड़ पब्लिक टॉयलेट में घुस गई. देखिए फिर क्या हुआ…
A post shared by The Lallantop (@thelallantop)
 
यह भी पढ़ें: किसी को घसीटा, किसी को टांगकर ले गई… प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा
रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच सके और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे समूहों में प्रदर्शन करते नजर आए. पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News